शिवपुरी- नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में अव्वल लाने के लिए प्रयासरत कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में नपा के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल व सेवानिवृत्त सीएमओ गोविन्द भार्गव के द्वारा इन दिनों नगर को साफ-स्वच्छ बनाए रखने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है
इसी क्रम में शहर के वार्ड क्रं.03 में कमलागंज एबी रोड़, मण्डी गली, वार्ड क्रं.4 न्यू ब्लॉक, जाटव मोहल्ला, वार्ड नं.37 सत्यनारायण मंदिर वाली गली में यह स्वच्छता अभियान चलाया गया यहां सफाई दरोगा नारायण वैश्य व पप्पू खरे के द्वारा नपा के स्वच्छताकर्मियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में झाड़ू लगवाई जाकर लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरत किया गया।
यहां बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया लगातार प्रयास कर रही है और इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि नगर में अनेकों स्थानों पर नपा प्रशासक व कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के द्वारा नगर को साफ-स्वच्छ बनाए जाने को लेकर निर्देश दिए गए है जिसके क्रम में नपा के स्वच्छतकर्मी लगातार विभिन्न वार्डों में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल व रिटायर्ड सीएमओ गोविन्द भार्गव की निगरानी में इस स्वच्छता अभियान को सफल बना रहे है और नगर में कचरा मुक्त बनाकर हरा-भरा वातावरण व साफ-स्वच्छ नगर नजर आए इसे लेकर कार्यरत है।


No comments:
Post a Comment