सीनियर प्रथम नैन्सी चौधरी, द्वितीय पार्थी सिंघल व तृतीय दिव्या सोनी बनी विजेताशिवपुरी-प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें प्रोत्साहित करने का अनुकरणीय कार्य स्थानीय श्रीसिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वाधान में डांस प्रतियोगिता का आयोजन कर किया गया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों की प्रतिभाओं ने अपने डांस की रोचक प्रस्तुति दी और विजेता का गौरव बनकर विजयी पुरूस्कार भी प्राप्त किए।
जानकारी देते हुए श्रीसिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने बताया कि कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन और मार्गदर्शन में श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति के द्वारा सुपर डांस प्रतियोगिता का आयोजन श्री सिद्धेश्वर बानगंगा मेला ग्राउण्ड परिसर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष राज्यमंत्री प्रहलाद भारती एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल सहित पुलिस थाना देहात प्रभारी विकास यादव मंचासीन रहे। अतिथियों के समक्ष कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत श्रीसिद्धेश्वर महादेव के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर उद्घाटन किया गया।
इस दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें जूनियर वर्ग में 7 से 12 वर्ष, सीनियर वर्ग में 12 से 18 वर्ष तक के विभिन्न प्रतिभागियों ने अपनी रोचक प्रस्तुति दी। जज के रूप में आंकाक्षा गौड, पंकज झा, अमन एवं संध्या मौजूद रहे। सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान नैंसी चौधरी, द्धितीय सुरभि अग्रवाल व तृतीय परिधि अग्रवाल ने प्राप्त किया।
जूनियर ग्रुप में प्रियल सोनी ने प्रथम, सिविल सिंघल ने द्धितीय व शौर्य बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अग्रवाल आदर्श महिला संगठन की उपाध्यक्ष रश्मि अगवाल, सुमन मंगल, महामंत्री उषा मंगल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, दीपा बंसल, सहमंत्री अंजू अग्रवाल, बबली अग्रवाल सहित सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति संगठन के पदाधिकारी रिंकेश ठेईया, रमन अग्रवाल, योगेश शर्मा, राजेन्द्र गुंप्ता, प्रांशुल अग्रवाल, श्रीमती कृष्णा सिंघल व श्रीमती रेणु सिंघल मौजूद रहे। मंच का संचालन गिरीश मामा ने किया।



No comments:
Post a Comment