जिला कांग्रेस के संगठन चुनाव को कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकताओं की बैठक आयोजितशिवपुरी-अब समय आ गया है कि कांग्रेस संगठन चुनाव से ही हमें जिला पंचायत, नगरीय निकाय और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी को जीत मिल सकेगी, जिन कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सदस्यता अभियान में भाग लेकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी जोडऩे का जो कार्य किया है वह प्रशंसनीय है और जो अभी ऐसा नहीं कर पाए है उन्हें अवसर पर है 30 मई तक अपने-अपने सदस्यता अभियान को सफल बनाऐं और लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बताऐं,
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के प्रयास देखें कि उन्होंने कांग्रेस सदस्यता अभियान में भाग लेकर संभाग में पहला जबकि प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है ऐसे कार्य अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी पूरे प्राण-प्रण से करें। यह बात कही जिला निर्वाचन अधिकारी कांग्रेस वेदप्रकाश वेदी ने जो स्थानीय गांधी सेवाश्रम स्थित परिसर में संगठन चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस के पदाधिकरी व कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।
इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कांग्रेस श्रीकांत शुक्ला सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल मंचासीन थे। संगठन चुनावों को लेकर विस्तृत प्रकाश सहायक निर्वाचन अधिकारी कांग्रेस श्रीकांत शुक्ला ने डाला और बताया कि किस प्रकार से कांग्रेस कार्यकर्ता एक-एक घर दस्तकर देकर कांग्रेस की आवाज को जन-जन तक पहुंचा सकता है। इसके अलावा पूर्व विधायक गणेश गौतम सहित महिला कंाग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री शिवानी राठौर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी संगठन गतिविधि पर प्रकाश डाला और सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेंस संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता विजय चौकसे, साहब सिंह कुशवाह, साजिद विद्यार्थी, संजय चतुर्वेदी, ओमप्रकाश शर्मा जॉली, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, चन्द्रकांत शर्मा, नलित पंडित, वाजिद खान, सोनू सिकरवार, राजेन्द्र गुर्जर सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेस के महिला-पुरूष पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन राजेशबिहारी पाठक ने जबकि आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment