---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 27, 2022

आदिवासी बाहुल्य ग्राम मझेरा में 40 बच्चों में से 38 बालक बालिका एनीमिया से ग्रसित


ग्राम मझेरा में कार्यशाला में दी गई एनीमिया से बचाव की जानकारी

शिवपुरी। ग्राम मझेरा आगनवाड़ी केंद्र पर कार्यशाला में एनीमिया से बचाव की जानकारी उन्मुखीकरण एवम हीमोग्लोविन जांच प्रोग्राम बालक एवम बालिकाओं का रखा गया। जिसमें किशोर, किशोरी एवं बालक-बालिकाओं में खून की कमी या एनीमिया की परख की। साथ ही कार्यशाला में शक्ति शाली महिला संगठन द्वारा ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन, महिला बाल विकास के साथ मिलकर एनीमिया से बचाव की जानकारी रवि गोयल द्वारा प्रदान की एवम साहब सिंह धाकड़ ने एचबी यानी की हीमोग्लोबिन 20 बालक।एवम 20 बालिकाओं की जांच करने पर केवल एक बालिका नैंसी आदिवादी एवम एक बालक राजू आदिवासी का एचबी 11.5 से उपर निकला बाकी सब बच्चे एनीमिया से ग्रसित पाए गए। 

जिसमें महिला, किशोरी एवं बालक-बालिकाओं में होने वाली एनीमिया बीमारी के बारे में बताया गया। शक्ति शाली महिला संगठन के रवि गोयल  ने कहा कि एनीमिया का सबसे बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी होना है। जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स धीरे धीरे खत्म होने लगते हैं और बॉडी को जरूरत के अनुसार डाइट नहीं मिलती तो इससे खून की कमी होने लगती है। इस कमी को दूर करने के लिए हरी साग-सब्जी और अंडा, दूध, एवम लोहे की कड़ाही में खाना बनाना चाहिए। इससे एनीमिया दूर हो जाती है एवम स्वास्थ विभाग से मिलने वाली आयरन फोलिक एसिड की पिंक एवम नीली गोली का हर सप्ताह उपयोग करना चाहिए। मौके पर आगनवाड़ी कार्यकर्ता रशीदा बानो, समन्वय साहब सिंह धाकड़,  समन्वयक विकास अग्रवाल, किशोरी बालक एवम बालिकाओं ने सक्रीय भागीदारी की।

No comments: