---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 27, 2022

प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को किया मूंग दाल का वितरण


शिवपुरी।
आज शिवपुरी में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं को मूंग दाल वितरण एवं आंगनबाडी के बच्चों के लिए खिलौना इक_ा और आयुष्मान कार्ड वितरण, के साथ लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरण किए गए। इस अवसर पर (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) रमेश खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिला मंत्री मुकेश चौहान, जिला मंत्री सरोज धाकड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे, शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जेमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, नगर मंडल महामंत्री रीतेश जैन, पुरानी शिवपुरी मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेंद्र शाक्य, पूर्व पार्षद किरण नीरज खटीक, कलेक्टर अक्षय कुमार जिला फ़ूड अधिकारी विपिन पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष बाथम ने ली आंगनबाड़ी गोद
आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति सुधारने के लिए राज्य सरकार ने इन्हें गोद देने का अभियान चलाया है। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 89 घोसीपुरा को गोद लिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बाथम ने कहा कि गोद ली गई आंगनबाड़ी को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी बनाएंगे।

No comments: