शिवपुरी। जिले के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन राजेश्वरी रोड स्थित नालंदा अकादमी के सहयोग से प्रतियोगिता परीक्षा जिला-टॉपर का आयोजन इंडक्टेन्स एजुकेयर राजेश्वरी मंदिर स्थित कोचिंग संस्थान पर किया गया । जिसमें जिले के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
प्रतियोगिता परीक्षा का पैटर्न हिंदी व इंग्लिश भाषाओं में सामान्य ज्ञान/ सामान्य अध्यन, मैथ, रिजनिग के साथ हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर सभी विषय के 100 प्रश्न छात्रों को निर्धारित एक घंटे में हल करने थे।
छात्रों के परीक्षा परिणाम की घोषणा जल्द ही आगामी सप्ताह में होगी जिसमें टॉप 100 छात्रों का सम्मान समारोह होगा जिसमें टॉपर रहे छात्रों को स्कॉलरशिप के साथ टॉप 10 छात्रों को विशेष उपहार के साथ टॉप 10 छात्रों को द विन्सेट रेस्ट्रॉन्ट की ओर से फ्री ट्रीट भी दी जाएगी।
सभी परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा। मुख्य सहयोगी संस्थाओं में नमन आई टी आई, ओमगुरु आईटी आई, व यूनिक ट्यूटोरियल , कैरियर ग्लो रही। कार्यकम के आयोजन व संचालक राम गुप्ता मकार इवेंट द्वारा सभी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेसित की गई।

No comments:
Post a Comment