---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 29, 2022

श्रीअद्र्वनारीश्वर महादेव मंदिर पर आज मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, सजा भोले दरबार


शिवपुरी-
आस्था के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले जल मंदिर रोड़ स्थित प्रसिद्ध श्रीअद्र्वनारीश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवती अमावस्या आज 30 मई सोमवार को मनाई जाएगी। मंदिर महंत व प्रबंधक पं.मुकेश पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के प्रसिद्ध जल मंदिर रोड़ पर विराजित श्रीअर्धनारीश्वर मंदिर में हर माह की भांति जेष्ठ माह की सोमवती अमावस्या 30 मई सोमवार को मनाई जाएगी। इस दौरान यहां मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया है साथ ही भोले दरबार भी सजा है जहां सोमवार होने के चलते कई श्रद्धालुजन जहां शिवाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगें तो वहीं मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं के द्वारा दिए गए जान से ब्राह्मण भोजन, गरीब निर्धन भोजन कराए जाएंगे, यहां मंदिर से जुड़े समस्त धर्म प्रेमीजनों के पुण्य दान द्वारा प्रतिामाह अमावस्या के अवसर पर भंडारा चल रहा है।

No comments: