---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 27, 2022

आबकारी द्वारा मासिक किराए पर अनुबंध किए जाएंगे टैक्सी परमिट वाहन


शिवपुरी।
आबकारी विभाग शिवपुरी द्वारा अपराध नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्य गश्त, दबिश, रोड चैकिंग आदि कार्य के लिए वाहन अनुबंध किए जाने थे, लेकिन गुरूवार को कोई टेण्डर/प्रस्ताव प्राप्त न होने के कारण यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। अब शेष अवधि 01 जून 2022 से 31 मार्च 2023 तक मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्राप्त शर्तों और आदेश के निर्देशानुसार मासिक किराए पर टैक्सी परमिट कोटे एवं सेवाकर हेतु पंजीकृत पाँच वाहनों का अनुबंध किया जाएगा। जिसके लिए आबकारी कार्यालय शिवपुरी से निविदा फार्म 30 मई 2022 सोमवार शाम 5 बजे तक प्राप्त एवं जमा किया जा सकता है। 

उक्त प्राप्त निविदाओं को सोमवार को ही 5.30 बजे सभी उपस्थित निविदाओं के समक्ष खोला जावेगा। खासबात यह है कि निविदा में मुख्यालय पर नियमानुसार अधिकतम निर्धारित किलोमीटर की सीमा को आधार मानकर मुख्यालय पर भ्रमण हेतु फिक्सड़ चार्ज तथा मुख्यालय से बाहर हेतु वेरिएबल चार्ज पृथक-पृथक होगा। वाहन का मासिक किराया शासन द्वारा निर्धारित दर यथा वाहन का परिचालन 2500 किलोमीटर प्रतिमाह किये जाने की स्थिति में रूपये 30,000/- अधिकतम भुगतान किया जावेगा। आबकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ ने बताया कि अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।

No comments: