शिवपुरी- प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनाअंतर्गत मूंग दाल वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को किया गया। इसी क्रम में कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में उनके द्वारा नपा में तैनात स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल के द्वारा बैंक कॉलोनी वार्ड क्रं.37 में पहुंचकर हितग्राहियों को लेकर मूंग दाल का वितरण किया गया।
यहां भाजपा महिला नगर मंत्री सुमन पाराशर, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक कुशवाह आदि मौजूद रहे जिनके द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के संदर्भ में उपस्थित हितग्राहियों को जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार से जनता के लिए जनहित में यह महती योजना संचालित की गई है जिसका लाभ प्रत्येक हितग्राही को मिलना चाहिए। इसी क्रम में नगर के विभिन्न केन्द्रों पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत राशन दुकानों पर मूंग दाल का वितरण किया गया। जिसमे शहर की बैंक कॉलोनी में भी यह आयोजन हुआ और यहां सैकड़ों हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर राशन दुकान संचालक सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment