शंकर कॉलोनी स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय पर किया गया आयोजनशिवपुरी-कांग्रेस पार्टी के आधार स्तम्भ रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पं.जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय शंकर कॉलोनी स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय पर जहां पुण्यतिथि मनाते हुए स्व.जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तो वहीं कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्ति पदाधिकारियेंा का यहां माल्यार्पण करते हुए सम्मान भी किया गया।
जानकारी देते हुए पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्रवण लाल धाकड़ ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार केा आधुनिक भारत के भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ जन एवं कांग्रेस परिवार के सदस्यगण उपस्थित हुए और समस्त लोगों ने पं. नेहरु के जीवन पर प्रकाश डाला और समस्त कांग्रेसजनों ने पं. नेहरु की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की और शत् शत् नमन किया
तत्पश्चात नव नियुक्ति महिला कांग्रेस की पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सुश्री इंदु जैन एवं प्रदेश सह सचिव श्रीमति ज्योति धाकड़ का यहां कांग्रेसजनों के द्वारा माल्यार्पण करते हुए सम्मान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रवण लाल धाकड़, जिला महामंत्री कांग्रेस नरेंद्र जैन भोला, राजू बंसल, जुगल किशोर मिश्रा, कल्याण सिंह वर्मा, पदम सिंह कुशवाह, हमीद खान, कपिल सेन, शहजाद खान, डॉ राम किशन सोनी सहित महिला कांग्रेस से श्रीमती रुपाली खंडेलवाल, शिल्पी राठौर, श्रीमती राजेश बृजेंद्र सिंह चौहान, राजकुमारी जाटव, राजकुमारी शर्मा, सदा खान आदि ने एकत्रित हुए और पुण्यतिथि व सम्मान समारोह कार्यक्रम मनाया।
इंदु जैन ने पुन: महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर माना संगठन का आभार
इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में पुन: मनोनीत होने पर सुश्री इंदु जैन ने प्रदेश नेतृत्व का आभार माना और कहा कि पुन: शिवपुरी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त कांग्रेसजनों का आभर जिसमें माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी श्रीमती नीटा डिसूजा, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल एवं पिछोर विधायक के.पी. सिंह कक्काजू का बहुत-बहुत धन्यवाद, आभार जो एक बार पुन: मुझे शिवपुरी जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंप कर मुझ में जो विश्वास जताया है साथ ही कहा कि मैं आप सभी को आश्वासन देती हूं कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए नई ऊर्जा के साथ कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और समस्त कांग्रेसजनों को साथ लेकर पार्टी संगठन में महती भूमिका महिला कांग्रेस निभाएगी।

No comments:
Post a Comment