---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 27, 2022

विवाह समारोह से चोरी हुए 20 लाख के आभूषण पुलिस ने किये बरामद


पुलिस को देख मौके से भागे दो चोर, पकडऩे का प्रयास जारी

शिवपुरी-जिले के दिनारा क्षेत्र में बीती 22 मई को फरियादी गिरवर सिंह पुत्र शोभाराम यादव उम्र  52 साल निवासी दाऊनगर हसारी थाना प्रेमनगर जिला झांसी ने थाना आकर रिपोर्ट में बताया कि वह 20 मई को गणेश वाटिका दिनारा में अपने पुत्र की वारात लेकर आए हुए थे यहां चढावे का सामान सोने के जेवरात (330 ग्राम 900 मि.ग्रा.) एवं चांदी की पायलें 229 ग्राम अज्ञात चोरों द्वारा चुराकर लिया गया है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना दिनारा पर अपराध क्रं. 118/2022 धारा 457,380 ता.हि. का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण मे शिवपुरी पुलिस द्वारा चोरी गया सारा सामान एवं नगदी वरामद कर लिया गया है एवं पुलिस द्वारा आरोपीयों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त मे होंगे।

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, पुलिस अधीक्षक राजगढ़ प्रदीप शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी करैरा जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनारा उनि. संतोष भार्गव थाना प्रभारी वोडा जिला राजगढ़ उनि. रामनेश राठौर एवं चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उप निरी. नितिन भार्गव मय बल के एक टीम बनाई गई जो पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वीडियों फुटेज के आधार पर लगातार अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी गये माल मसरूका को वरामद करने हेतु प्रयास किये गये एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 

तभी सूचना मिली कि 27 मई को उक्त चोरी को अंजाम देने बाले चोर ग्राम गुलखेडी नदी किनारे पुलिया के पास मे देखे हैं और वह पुलिया के पास जंगल मे मुखबिर द्वारा बताये हुलियो के दो लोग बैठे दिखे जो कुछ बांट रहे थे जो पुलिस को आता देख अपना सामान वहीं पर छोड़कर जंगल मे भाग गये, जिसमें पुलिस के द्वारा चोरी गये सोने का जोधा हार, दो लोंग हार, बाजू बंध, माथे की बिंदिया, नाक की नथ, हथ फूल तीन अंगूठी बाला, छ: चूडीयां,मंगल सूत्र, बीजा सेन, कमर पेटी, दो अंगूठी सोने की व एक जोडी चांदी की पायल, नगदी दस हजार रुपये कुल कीमती 20,60000/- रुपये से जप्त किया गया है। 

आरोपी वादल पुत्र कृष्णा शांसी, बब्लू पुत्र सुम्मेर शांसी निवासीगण ग्राम गुलखेडी थाना वोडा जिला राजगढ के मौके से फरार  हो गये। कार्यवाही में उप निरीक्षक संतोष भार्गव थाना प्रभारी दिनारा, उप निरी. नितिन भार्गव चौकी प्रभारी हिम्मतपुर, सउनि  संजय कुमार भगत , आर. मनीष गोस्वामी , आर योगेश मिश्रा, आर. विजय मीणा, आर. हरीस जाट की सराहनीय भूमिका रही।

No comments: