---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 27, 2022

देहात थाना प्रभारी ने घटना के चंद समय में ही पकड़े हत्यारोपी


मामला लुधावली में मिली युवक की लाश का, पिता व भाई ही निकला हत्यारा

शिवपुरी- पुलिस थाना देहात क्षेत्र में लुधावली गौशाला में मिली एक युवक की लाश के मामले में थाना प्रभारी देहात विकास यादव के द्वारा सक्रियता के साथ कार्यवाही की गई और इस हत्याकाण्ड के चंद समय में पुलिस के द्वारा इस हत्याकाण्ड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तारी किया गया। इस मामले का खुलासा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से एसपी ने किया।

प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि देहात थाना क्षेत्रांतर्गत गौशाला लुधावली में मृतक रामकिशन कोली शराब का आदि होने के कारण बीती रात्रि को अपने ही घर पर शराब व मछली पार्टी की और इस पार्टी में पिता रामप्रसाद व ताऊ का लड़का जगदीश भी शामिल हुए, लेकिन रामकिशन को शराब का नशा अत्याधिक हो जाने के कारण वह गाली-गलौंच करके लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया, काफी समझया लेकिन नहीं माना। तब पिता रामप्रसाद ने कुल्हाड़ी से पुत्र रामकिशन पर हमला बोल दिया और जगदीश ने भी कटार मार दी, हत्या को साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों मृतक के शव को घसीटते हुए गौशाला के पीछे स्थित नाले में फैंक दिया और घर पर फैले खून को भी बारीकी से साफ कर दिया। 

जब छोटे भाई धर्मेन्द्र शाक्य द्वारा भाई रामकिशन की तलाश की तो उसका शव नाले में पड़ा दिखा जिसकी सूचना तत्काल देहात थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस थाना देहात प्रभारी विकास यादव एफएसएल टीम ने जब शव को देखा तो मृतक के शरीर पर गले में व छाती पर किसी धारदार हथियार के चोट के निशान मिले, तब अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

इस घटना के बाद थाना प्रभारी विकास यादव के द्वारा मौके पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटना स्थल के आसपास मृतक के घर एवं घटना स्थल में मृतक के घर तक प्राप्त भौतिक साक्ष्यों एवं संदेह के आधार पर मृतक के पिता रामप्रसाद व ताऊ के लड़के जगदीश द्वारा मृतक की हत्या कुल्हाड़ी एवं चाकू से करना पाया गया। आरोपीगणों द्वारा मृतक की हत्या कर उसकी लाश को छिपाने के लिए नाले के किनारे फैंका गया जिस पर से साक्ष्य छिपाने की धारा 201, 34 भादवि मामले दर्ज किया गया।

No comments: