अब शिवपुरी शहर में होगा मल्टीलेयर पार्किंग का निर्माण, मिली स्वीकृति, यातायात व्यवस्था में होगा सुधारशिवपुरी-शहर विकास को लेकर सदैव कार्यरत कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया लगातार नगर के विकास को लेकर काम कर रही है एक ओर जहां कैबीनेट मंत्री के द्वारा थीम रोड़ की सौगात आमजनता को समर्पित की गई है तो वहीं दूसरी ओर कैबीनेट मंत्री अब नगर में अवरूद्ध होने वाले ट्रैफिक को लेकर गंभीर है और उन्होंने शहर की सब्जी मण्डी के स्थान पर मल्टीलेयर पार्किंग निर्माण की स्वीकृति दिलाई है जिससे अब शहर में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिलेगा।
बता दें कि अब शिवपुरी शहर में भी अब इन्दौर, भोपाल की तर्ज पर सब्जी मण्डी कोर्ट रोड़ पर मल्टीलेयर पार्किंग निर्माण किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अथक प्रयासों से 06 करोड़ की लागत से बनने वाली मल्टीलेयर पार्किंग निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है, जिसमें मल्टीलेयर पार्किंग तथा दुकानों की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी शहर में यातायात व्यवस्था के सुधार के प्रयास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के द्वारा लगातार किये जा रहे है। अपने शिवपुरी भ्रमण के दौरान भी लगातार शहर की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करती हैं। अब उनके प्रयासों से मल्टीलेवल पार्किंग का काम शुरू होगा।
इसके संबंध में नगर पालिका शिवपुरी को निर्माण ऐजेन्सी बनाकर वेसमेन्ट ग्राउण्ड प्लोर प्रथम तल तथा द्वितीय तल का निर्माण किया जायेगा। इसकी स्वीकृति मध्यप्रदेश शासन से नगर पालिका परिषद शिवपुरी को प्राप्त हो चुकी है। नगर पालिका शिवपुरी द्वारा जल्दी ही इसका कार्य प्रारंभ किया जायेगा। यह मल्टीपार्किंग निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार आयेगा एवं जगह-जगह अव्यस्थित खड़े वाहनों से लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। इससे शहर सुन्दर दिखाई देने लगेगा। इस जगह का चयन माधव चौक, कोर्ट रोड़, जिला चिकित्सालय एवं शहर के व्यस्ततम बाजारों को देखते हुए किया गया है। जिसमें दोनों तरफ आगमन तथा निर्गम की सड़कें भी हैं। मल्टीपार्किग में टू व्हीलर, थ्री व्हीलर तथा फोर व्हीलर पार्किंग व्यवस्था रहेगी। इससे शहर की जनता को राहत मिलेगी।
कैबीनेट मंत्री के प्रयासों से अब ट्रांसपोर्ट नगर को भी मिली स्वीकृति
कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी शहर के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं शिवपुरी शहर को अब ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात मिली है। यह बांसखेड़ी में बनकर तैयार होगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुधरेगी और शहर की जनता को भी राहत मिलेगी। ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण को सैद्धान्तिक स्वीकृति मिल गई है। यह 5 करोड की लागत से बनकर तैयार होगा। ट्रांसपोर्ट नगर की स्वीकृति मिलते ही नगर पालिका शिवपुरी द्वारा डीपीआर पर काम शुरू कर दिया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी ने बताया कि पहले बड़ौदी में ट्रांसपोर्ट नगर संचालित किया जा रहा था और अभी थीम रोड जो कि शहर की मुख्यधारा है इस पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी इसलिए ट्रांसपोर्ट नगर को शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा था। अब मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से ट्रांसपोर्ट नगर को स्वीकृति मिल गई है। यह बांसखेड़ी में तैयार किया जाएगा इससे शिवपुरी शहर की जनता को भी राहत मिलेगी।
यातायात प्रभारी ने सब्जी मण्डी अव्यवस्था को लेकर की थी कार्यवाही
अभी एक दिन पूर्व ही यातायात प्रभारी रणवीर यादव के द्वारा भी कोर्ट रोड़ व ठण्डी सड़क मार्ग को अवरूद्ध करने वाले सब्जी मण्डी पर लग रही फल मण्डी को लेकर भी कार्यवाही की थी जिसमें 03 ट्रेक्टर, 04 ऑटो व 01 ट्रक सहित लोडिंग वाहन शामिल रहा। ऐसे में यातायात प्रभारी के द्वारा भी लगातार शहर में ट्रैफिक व्यवस्था जमाने को लेकर काम किया जा रहा था लेकिन जगह उपलब्ध ना होने के कारण लोग भी अपने वाहनों को कहीं भी खड़ा कर देते थे परन्तु अब सब्जी मण्डी के स्थान पर मल्टीलेयर पार्किंग के निर्माण होने से यहां यातायात में काफी सुधार होगा।

No comments:
Post a Comment