शिवपुरी-हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय पोलो ग्राउंड के हॉकी मैदान पर खेल एवं युवक कल्याण विभाग तथा जिला हॉकी संघ शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान मे जारी ग्रीष्मकालीन हॉकी शिविर मे 7 से 19 वर्ष तक के बालक बालिकायें हॉकी के गुर बारीकी से सीख रहे है उन्हें कोच वकार रोहिला सचिव जिला हॉकी संघ शिवपुरी तथा नीलेश शर्मा नेशनल प्लेयर राहुल नरवरिया, वरिष्ठ खिलाड़ी उबेर आदिल खेल शिक्षक प्रशिक्षण दे रहे है, साथ ही साथ समय समय पर संजीव पांडेय शारिरिक शिक्षक तानपुर हायर सेकेंडरी स्कूल भी अपने अनुभवों का लाभ बच्चों को दे रहे है। इस प्रशिक्षण शिविर के लिए सभी जिला हॉकी संघ परिवार ने कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन यशोधरा राजे सिंधिया का आभार जताया है। यहां प्रतिदिन दर्जनों हॉकी के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि वह आगे चलकर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को और अधिक बेहतर कर सके। यहां प्रशिक्षण के दौरान खिलाडिय़ों को हॉकी के खेल की बारीकियों सहित अनुशासित खेल के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। बता दें कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में भी इन दिनों ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजिन किया गया है जिसमें भी विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment