---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 29, 2022

कलेक्टर ने माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन केन्द्र का बालिका से फीता कटाकर शुभारंभ कराया


माहवारी एवं स्वछता पर अच्छा कार्य करने वाली 12 कम्यूनिटी चैम्पियनस को सम्मानित किया

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

शिवपुरी-महिलाओं एवं किशोरियों के जीवन में मासिक धर्म उनकी प्रकृति से जुड़ी प्रक्रिया है। हर साल 28 मई को पूरी दुनिया में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत जिला उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में विश्व माहवारी एवं स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह की उपस्थिति में शिवानी पाल किशोरी बालिका ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्र की किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान एवं परामर्श नि:शुल्क काउंसलर द्वारा प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम का आयोजन शक्तिशाली महिला संगठन ने जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग एवं ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जिला उत्कृष्ट विद्यालय परिसर मे किया।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने 150 छात्राओं को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम अपने हाथ पर लाल रंग का गोला बनाकर मासिक धर्म पर चुप्पी टोड़ो अभियान का समर्थन किया और उन्होने कहा कि कहा कि पीरियड्स के बारे में बात करने में न केवल गांवों में बल्कि शहरों में भी बहुत सारी महिलाएं झिझकती हैं। जिसको कि ऐसे अनोखे कार्यक्रम आयोजित करके इस झिझक को दूर किया जाना चाहिए।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने छात्रा रोशनी से महावारी दिवस क्यों मनाया जाता है पूछे जाने पर 12वीं की छात्रा रोशनी ने बताया कि मासिक धर्म 28 दिनों के भीतर आते हैं और इसका पीरियड पांच दिनों का होता है। इसी कारण इस खास दिवस को मनाने के लिए पांचवें महीने मई की 28 तारीख चुनी गई। 

कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ.पवन जैन ने बालिकाओं को एनिमिया के बारे में जानकारी प्रदान की एवं खानपान मे हरे पत्तेदार सब्जियां एवं लोहे की कड़ाही का उपयोग करने पर जोर दिया। डीपीओ श्री देवेन्द्र सुन्दिरयाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सम्पर्क में रहे और कपड़े की जगह केवल सेनेटरी पैड्स का उपयोग करें। कार्यक्रम में कलेक्टर अक्षय कुमार ने समुदाय मे माहवारी एवं स्वच्छता विषय पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली किशोरी विनिता, मुस्कान, कविता पाल, दानवती, कलावती, सोनम के साथ सुपोषण सखी विमला जाटव, कमला जाटव, किरण शाक्य को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर अक्षय कुमार, सीएमएचओ डॉ.पवन जैन, डीपीओ देवेन्द्र सुन्द्रियाल, विवेक श्रीवास्तव, शक्तिशाली महिला संगठन के रवि गोयल उनकी पूरी टीम, विद्यालय परिवार का पूरा स्टाफ एवं 150 से अधिक छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

No comments: