---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 29, 2022

कोलारस क्षेत्र में विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी,होते रहेंगें विकास कार्य : विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी


विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी व सांसद डॉ.के.पी.यादव ने किया 1 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन

शिवपुरी- कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर लगातार कोलारस क्षेत्र के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे है और उन्हीं के प्रयासों से क्षेत्र में करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी जारी है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी व सांसद डॉ.के.पी.यादव के द्वारा संयुक्त रूप से कोलारस क्षेत्र में एसडीआरएफ योजना अंतर्गत वार्ड क्रं. 5 एवं 15 हनुमान मंदिर पानी की टंकी से खार नाला तक 89.16 लाख की लागत से आरसीसी नाला निर्माण कार्य और 13.33 लाख की लागत के मटेरियल रिकवरी फेसिल्टी सेंटर निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। 

इस दौरा क्षेत्रीय जनता के संबोधित करते हुए कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि कोलारस क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे है जिसमें सड़क, बिजली और पानी जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदत्त योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है क्षेत्रीय सांसद डॉ.के.पी.यादव के द्वारा भी विकास कार्यों में अपना योगदान दिया जा रहा है ताकि कोलारस विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों में अग्रणीय साबित हो।

इस अवसर पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में गुना -लोकसभा सांसद डॉ. के पी यादव के मुख्य अतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम बिशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके साथ ही कोलारस क्षेत्र में ही न्यायालय परिसर परिसर में आने वाले पैराकारों, अधिवक्ताओं, आमजन के लिए अनिल कुमार, सुनील कुमार (विजरौनी वाले), सुनील कुमार जैन, मनीष कुमार जैन के सहयोग से स्थापित किये गये वाटर कूलर का शुभारम्भ भी कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के द्वारा किया गया।

No comments: