Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, June 27, 2022

वार्ड क्रं.17 में भाजपा प्रत्याशी राजा यादव के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ



शिवपुरी-
नगरीय निकाय चुनावों को लेकर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रं.17 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजा यादव के जनसमर्थन में चुनाव संचालन हेतु चुनावी कार्यालय का शुभारंभ स्थानीय चौपड़ा कुंआ के पास किया गया। यहां शुभारंभ अवसर पर भारत माता के चित्र सहित भाजपा के पितृपुरूष श्यामाप्रसाद मुखर्जी, राजामाता विजयाराजे सिंधिया व पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यर्पण करते हुए दीप प्रज्जवलन कर किया गया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला महामंत्री प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम राठौर, जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा, मंडल अध्यक्ष पुरानी शिवपुरी केपी परमार, नगर मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा सहित भाजपा प्रत्याशी राजा यादव मौजूद रहे। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में स्थानीय वार्ड क्रं.17 के वार्डवासियों की मौजूदगी में कार्यालय का शुभारंभ किया गया। यहां जनता के बीच भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताकर अपने मत का सही उपयोग करने के बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बड़े ही सरल शब्दों में समझाया। 

इसके अलावा वार्ड क्रं.17 के पार्षद राजा यादव को भी आवश्यक जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों से जुड़ाव हो और वह अपने साथ अन्य लोगों का मतदान भी भाजपा के पक्ष में करें इस तरह की रणनीति के बारे में बताया गया। यहां मौजूद भाजपा के अन्य नेताओं के द्वारा भी भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ महिला-पुरूष एवं युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment