Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, June 20, 2022

विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दरबार में जानकी सेना संगठन का सुंदरकांड धूमधाम से संपन्न



उज्जैन के अखाड़ों से पधारे संतो ने कहे आशीर्वचन दिया आशीर्वाद

इंदौर अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने  भेंट किया चांदी का मुकुट

भोपाल/शिवपुरी। विश्वप्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जिनके दरबार में जानकी सेना संगठन का राष्ट्र शांति हेतू संकल्पित राष्ट्रीय महा अभियान सुंदरकांड के तहत भव्य 429 वा सुंदरकांड मंदिर प्रशासन और महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। जहां पर अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे 257 जानकी सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने क्षिप्रा नदी में स्नान किया। जानकी सेना संगठन के सभी सदस्यों ने आनंद और भक्ति के साथ सुंदरकांड में भाग लिया और नाच गाकर बाबा  महाकाल को मनाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। 

सुंदरकांड के उपरांत यहां पर उपस्थित महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, संभागीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा एवं अन्य सदस्यों के द्वारा इंदौर अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल के द्वारा भेंट किए गए चांदी के मुकुट को मंदिर के मुख्य महंत विनीत गिरी जी और मंदिर प्रशासक कमिश्नर गणेश धाकड़ के हाथों बाबा महाकाल को पहनाया गया और बाबा महाकाल के गर्भगृह में संगठन के सभी सदस्यों द्वारा ही मां जानकी का जयकारा भी लगाया।

यहां पर जानकी सेना संगठन सदस्यों के लिए गर्भगृह में जाने के लिए विशेष अनुमति का प्रबंध मंदिर प्रशासन की ओर से किया गया था जहां पर जानकी सैनिकों ने बाबा महाकाल का स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकी सेना संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती रंजना पचौरी के साथ महिला सदस्यों ने भी यहां पर जमकर आनंद उठाया। यहीं पर सभी लोगों के लिए महाकाल भोजन क्षेत्र में भोजन की व्यवस्था की गई थी। दरबार में उपस्थित लोगों को मां जानकी सेना संगठन के बारे में जानकारी और आने वाले अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त जानकी सेना संगठन के मीडिया प्रमुख संजय आजाद द्वारा किया गया।

उज्जैन के अखाड़ों से पधारे संत शिरोमणि

महाकाल दरबार में हुए सुंदरकांड में उज्जैन के अलग-अलग कारणों से भी कई संत यहां पर पधारे जिन्होंने पूरे सुंदरकांड का आनंद लिया और अपने आशीर्वचन से जानकी सैनिकों को कृतार्थ किया। पधारे हुए संतों में

श्री विनीत गिरी (महाकालेश्वर मन्दिर महंत), स्वामी रामानंद संत आश्रम से श्री मुनिशरण दास त्यागी, महंत श्रीबलराम दास  (दिगंबर अखाड़ा महामंत्री), महंत श्री दिग्विजय दास(बड़ा श्रीराम मंदिर), महंत श्री राघवेन्द्र दास जी(हनुमान वाटिका संत सेवा आश्रम), सती माता मंदिर के मुख्य पुजारी श्री रमाकांत जोशी जी जिनके द्वारा आयोजन की सुंदर व्यवस्था की गई थी पधारे और गाजियाबाद से भी धर्माचार्य नवीन त्यागी महाराज उपस्थित रहे।

राजेश जैन प्रेम स्वीट्स ने लगाया लड्डुओं का भोग

जानकी सेना संगठन के वरिष्ठ सदस्य राजेश जैन प्रेम स्वीट्स द्वारा बाबा महाकाल के दरबार में 11 किलो लड्डू का भोग लगवाया गया इसके अलावा इनके द्वारा बाहर से पधारे हुए संतों की व्यवस्था भी की गई थी। संगठन के राष्ट्रीय विस्तारक एवं महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने इस कार्य हेतु उन्हें आशीर्वाद दिया वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत द्वारा उनका धन्यवाद देते हुए उनकी भावनाओं का आभार व्यक्त किया गया।

इन नए लोगो ने की संगठन की सदस्यता ग्रहण

जानकी सेना संगठन के सुंदरकांड उपरांत पारंपरिक रूप से नए सदस्य ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता उपरांत इन्हें तत्काल कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई। सदस्यता ग्रहण करने वाले में लेखराज शर्मा(इंदौर), शशिकांत शर्मा(इंदौर),प्रथम शर्मा,देवेन्द्र चौधरी(इंदौर), शिवशंकर शर्मा(इंदौर),मनीष शर्मा(ग्रेटर नोएडा),श्रीमती सरिता शर्मा(ग्रेटर नोएडा) आदि लोग शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment