Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, September 17, 2022

विश्व गीता प्रतिष्ठानम् संस्था के द्वारा प्रारंभ किया गया तीन दिवसीय गीता अभ्यास शिक्षा वर्ग



त्रिदिवसीय स्वाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन आज

शिवपुरी-भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को गीता स्वाध्याय के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करने वाली संस्था विश्व गीता प्रतिष्ठानम् शिवपुरी के द्वारा तीन दिवसीय आवासीय गीता-स्वाध्याय शिक्षा वर्ग कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पुरानी शिवपुरी स्थित श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया धर्मशाला गीता भवन कालिया मर्दन मंदिर परिसर शिवपुरी में किया गया है।

जानकारी देते हुए विश्व गीता प्रतिष्ठानम् संस्था के केन्द्रीय संगठन मंत्री विष्णुप्रसाद शर्मा ने बताया कि गीता के ज्ञान को स्वाध्याय के माध्यम से घर-घर तक पहुचंाने के लिए आवासीय गीता-अभ्यास शिक्षा वर्ग का आयोजन किया गया है जिसमें दूर-दराज से आने वाले गीता स्वाध्याय मण्डल शिवपुरी के द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्वाध्याय शिक्षा वर्ग का लाभ ले रहे लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम में गीता स्वाध्याय मण्डलों, जिलों के दायित्ववान एवं स्वाध्यायी बन्धुजन शामिल हुए है। 

यहां विश्व गीता प्रतिष्ठानम संस्था के केन्द्रीय संगठन मंत्री विष्णु शर्मा ने बताया कि गीता का स्वाध्याय करते हुए उसके अनुसार जीवन शैली बनाने के उद्देश्य से विश्व गीता प्रतिष्ठानम् प्रतिवर्ष अनेक प्रकार के शिक्षाणात्मक, संगठनात्मक तथा प्रचारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करता है इसी क्रम में गीता स्वाध्यायियों के कौशल विकास हेतु त्रिदिवसीय आवासीय गीता अभ्यास शिक्षा वर्ग का आयोजन शिवपुरी नगर में किया गया। यहां गीता स्वाध्याय शिक्षा अभ्यास वर्ग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, नियमित दिनचर्या शैली, गीता का शुद्ध उच्चारण, स्वाध्याय शिक्षक हेतु प्रशिक्षण, संस्कृत शिक्षण-वर्ण, ध्वनि ज्ञान, पदच्छेद, अन्वय: सन्धि समास तथा छन्छज्ञान एवं योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान, संगठनात्मक कार्य पद्वति एवं गीता-गायन तथा गीत-संगीत की शिक्षा प्रदाय की जा रही है। 

त्रिदिवसीय स्वाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन आज होगा। इस दौरान यहां केन्द्र महामंत्री डॉ.विष्णुनारायण तिवारी, केन्द्रीय संपर्क प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा दतिया, केन्द्रीय सह सचिव सुधीर सक्सैना गुना, केन्द्रीय संयुक्त सचिव रमेश कोठारी, जिला संयोजक वीरेन्द्र शर्मा, प्रांत गीता शिक्षण प्रमुख सुरेन्द्र सिंह कुशवाह विदिशा, आशा शर्मा इंदौर, एवं उप्र प्रांत संयोजक सर्वदेव तिवारी, डॉ.संध्या पाण्डे सहित स्थानीय अन्य जिलों के भी सैकड़ों लोगा इस आयोजन में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment