Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, March 14, 2023

जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय का नव उदय सूत्रपात, महिला इकाई के द्वारा सुंदरकांड का हुआ शुभारंभ


शिवपुरी-
घर-घर सुन्दरकाण्ड पाठ आयोजन कर राष्ट्र में शांति बनी रहे इसे लेकर सेवाभावी जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय के द्वारा नव उदय का सूत्रपात किया गया है जिसमें मंगलवार को महिला इकाई के द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारंभ किया गया। जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय के राष्ट्रीय विक्रम रावत ने बताया कि जानकी सेना संगठन के द्वारा महिला इकाई के द्वारा एक नदय सूत्रपात किया गया है जिसमें मंगलवार(14/3/23) जानकी सेना संगठन की महिला इकाई ने देश में पहली बार प्रत्येक मंगलवार को महिलाओं द्वारा आयोजित नारी शक्ति सुंदरकांड आयोजन की श्रंखला का शुभारंभ किया, जहां संगठन की महिला सदस्य बहनों का सामूहिक योगदान से हुआ। यहां प्रथम सुंदरकांड सुप्रसिद्ध चिंताहरण हनुमान जी मंदिर पर भव्यता के साथ सफल सम्पन्न हुआ, जहां संगठन की सैंकड़ों महिला सदस्य बहनें और इकाई पदाधिकारी,महिला इकाई अध्यक्ष शामिल हुईं। इसके साथ ही आगामी समय में भी प्रति मंगवाल को महिला इकाई के द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ कर प्रभु भक्ति की जाएगी।

No comments:

Post a Comment