---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 10, 2026

पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह के प्रयासों से गुरावल में डेल्टा नदी पर बनेगा बड़ा पुल


शिवपुरी-
जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और मेरी निरंतर कोशिशों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पोहरी विधायक कैलाश ने कुशवाह हा है कि ग्राम पंचायत गुरावल में आदिवासी बस्ती के पास डेल्टा नदी पर 195 मीटर लंबे पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ 12 लाख 5 हजार की राशि खर्च होगी। बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढऩे के कारण गुरावल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का आवागमन प्रभावित होता था। पुल के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी सुगम होगी। जनता की मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना मेरी प्राथमिकता है। पोहरी के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

No comments: