Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, June 21, 2023

पोषण पुनर्वास केंद्र जाकर मनाया आयुक्त भरत यादव का जन्मदिन


कुपोषित बच्चो को किए वस्त्र और फल वितरित

शिवपुरी/कोलारस-दतिया जिले का पूरे भारत में नाम रोशन करने वाले युवा कलेक्टर और वर्तमान में मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त भरत यादव का जन्मदिन उनके स्नेहीजनों ने गरीब और कुपोषित बच्चो के बीच जाकर मनाया। ज्ञात हो कि दतिया जिले के उदगमा ग्राम में जन्मे भरत यादव हमेशा गरीब,असहाय और पीड़ितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कई बड़े बड़े जिलों में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने अपनी कुशल कार्यशैली से आमजन के मन पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। वर्तमान में भरत यादव मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में आयुक्त है उनके जन्मदिन पर उनके प्रियजनों बडेरा सरपंच गोलू यादव, पत्रकार विवेक व्यास, पटवारी रणवीर सिंह दांगी ने कोलारस पोषण पुनर्वास स्वास्थ्य केंद्र जाकर गरीब बच्चो और उनके परिजनों को फल, बिस्किट और वस्त्र वितरित किए।  


No comments:

Post a Comment