Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, July 31, 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई भारत को विश्व स्तर पर पहचान : मंत्री यशोधरा राजे


विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा इस बार का चुनाव राजमाता की याद में, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर लड़ेंगे

शिवपुरी- भाजपा की असली पहचान कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। चाहे शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता हों या बूथ के, बिना कार्यकर्ता के हम नहीं चल सकते, क्योंकि असली तो वही है। आज कहीं भी बाहर जाओ तो एक ही आवाज आती है मोदी...मोदी। आज भारत की पहचान विश्व स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी की वजह से हो रही है। इस बार हम चुनाव राजमाता की याद में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार के नाम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ रहे हैं। यह बात खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने परिणय वाटिका में आयोजित शिवपुरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि जब 1990 में हम चुनाव प्रचार प्रसार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जाते थे, हम देखते थे, यहां सड़क नाम की कोई चीज ही नहीं है। राजा ठाकुर ने सिर्फ मत हासिल कर अपनी जेब भरने का काम किया। जनता के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि खोड़ से शिवपुरी आने में 3:30 घंटे लगते थे। जब अटल बिहारी की सरकार आई और उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की तो सबसे पहली सड़क शिवपुरी में बनी ऐसी थी, आज खोड़ से शिवपुरी आने में मात्र 1 से डेढ़ घंटा लगता है। 

जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई तब से देश व प्रदेश में जो एक बीमारू देश एक बीमारू राज्य था। आज एक विकसित देश और एक विकसित प्रदेश बन गया है। कश्मीर को जोडऩे व धारा 370 हटाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। तीन तलाक को खत्म कर महिलाओं को उनके अधिकार दिलाए। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार की वजह से आज लाडली बहना योजना से आज हमारी बहनों का कद बढ़ा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेतन भार्गव ने कहा कि शिवपुरी के कार्यकर्ताओं को बदलने की कोशिश मत करना, क्योंकि ये कार्यकर्ता जब बदलते हैं तो शिवपुरी के इतिहास बदल जाते हैं। शिवपुरी के कार्यकर्ताओं ने इतिहास बदला है। इसलिए हम लोग मेहनत करेंगे, कठोर परिश्रम करेंगे और पूरी ताकत से इस शिवपुरी विधानसभा को प्रचंड बहुत से विजयी बनाएंगे। यह भाजपा का संगठन है कोई छोटा मोटा संगठन नहीं है।

No comments:

Post a Comment