Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, September 9, 2023

जिला कांग्रेस ने विद्युत मंडल, महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन





शिवपुरी-
शहर के माधवचौक चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मप्र में विद्युत मण्डल के द्वारा महंगें बिलों की मार, मनमाने बिल एवं बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के साथ कांग्रेस पार्टी में भाजपा छोड़ शामिल हुए कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के द्वारा मप्र की भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला गया और आगामी समय में मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता के साथ कमलनाथ के पूरे वचन करने की हुंकार भरी। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की शिवराज सरकार में, महंगाई, भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, विद्युत विभाग की मनमानी, बेरोजगारी एवं गरीब किसानों पर अत्याचार चरम सीमा पर है प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में शिवपुरी के हृदय स्थल माधव चौक चौराहे पर इन समस्याओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन रखा गया धरना प्रदर्शन के माध्यम से इस जन विरोधी, किसान विरोधी एवं गरीबों की विरोधी भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। एवं प्रमुख वक्ताओं  के द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से विरोध प्रदर्शित किया गया 

इनमें प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, दिनेश वशिष्ठ, आलोक शुक्ला, राजकुमार शाक्य, पुनीत शर्मा, इंदु जैन, एपीएस चौहान विजय चौकसे, शिवानी राठौर, लाली वेडोरिया, कालीचरण शर्मा आदि ने उद्बोधन के माध्यम से इस लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। तत्पश्चात रैली के रूप में समस्त कांग्रेस जन द्वारा कलेक्टर शिवपुरी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल साहब को ज्ञापन सौंप कर इस लोकतंत्र विरोधी भ्रष्टाचारी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। 

इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से निम्न पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस धरना प्रदर्शन में   अशोक सिंह चौहान, जिनेश जैन, हनीफ खान टोनी, भरत रावत, ओम प्रकाश शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, मनोज जैन, इंदु जैन, साहब सिंह कुशवाह, प्रदीप बिरथरे, राजकुमार शाक्य, विजय चौकसे, के के खंडेलवाल, मोहित अग्रवाल, बाइस राम धाकड़, सोनू यादव, राजकुमार यादव, पुनीत शर्मा, ललित सेन, अशोक खन्ना, अंकित प्रजापति, अशोक बेड़ियां, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, पंकज आहूजा, रोहिताश नायक, नरेंद्र शर्मा, सीटू सडैया, हाफिजुर रहमान, मनीष चंदोरिया, अनिल त्रिवेदी, अमित पटेरिया, प्रमोद पाठक, शांतनु सिंह कुशवाहा, राजेंद्र शर्मा जितेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह राजपूत, राजीव शर्मा, डॉ कैलाश रघुवंशी, मोहन प्रसाद जाटव, अमित राजावत, साजिद विद्यार्थी, राघवेंद्र गुर्जर, मुकेश उदय, विनय चंद्र झा, हरभजन धाकड़, मुन्नीलाल आदिवासी, प्रयाग खेनवार, बलवीर सिंह मिर्धा सूरज अवस्थी, अशरफ खान, अर्पित शर्मा, लाली वेदोरिया, शिल्पी राठौर ,रूपाली खंडेलवाल, राजकुमारी जाटव, कल्पना सिनोरिया, विनीता लखन जाटव, राजकुमारी खान, विष्णु कुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, विजय गुप्ता ,नरेंद्र जैन भोला, आलोक शुक्ला ,नलिन पंडित केपी रावत, नितिन लोधी, लक्ष्मण रावत, गजेंद्र रावत, नवीन शर्मा छुट्टन, बशीर खान, राजेश कुशवाहा महेश श्रीवास्तव, रामकुमार सोनी शहजाद खान हामिद खान, फजल खान, ब्रजकिशोर, कालीचरण शर्मा, एपीएस चौहान, भारतेंदु सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह सिकरवार, शिवानी राठौर घनश्याम यादव, भागीरथ बाथम, रामकुमार डांगी, सिद्धार्थ सिंह चौहान जुनैद अफगानी, निलेश जैन, राजेंद्र गुर्जर, राजीव शर्मा, विष्णु शर्मा राजेश कुशवाहा अमित शिवहरे राजेश कुशवाहा, बशीर खान, संजय गुप्ता, अशोक, अमित पटेरिया, प्रमोद पाठक, अनिल त्रिवेदी, सूरज रघुवंशी, मोहन प्रसाद जाटव, नितिन लोधी, मुन्नीलाल आदिवासी, मोहन सिंह कोली, रईस खान, उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment