Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, December 23, 2023

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वास को कायम रखा विधायक महेन्द्र यादव ने


दिवंगत पिता के पदचिह्नों पर चलकर की जा रही जनसेवा, पुत्री नेहा यादव भी है जिला पंचायत अध्यक्ष

शिवपुरी-पूर्व में कांग्रेस और बाद में भाजपा में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना राजनैतिक गुरू मानकर अपने दिवंगत पिता स्व. श्रीराम सिंह यादव के पदचिह्नों पर चलते हुए कोलारस विधानसभा क्षेत्र से इस बार वर्ष 2023 में महेन्द्र यादव दूसरी बार विधायक बने है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वास को कायम रखा और इसके पूर्व वह अपनी पुत्री श्रीमती नेहा अमित यादव को जिला पंचायत का अध्यक्ष बना चुके है, वर्तमान में वह कोलारस क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव में विधायक का चुनाव लड़े और यहां अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव को 50 हजार से अधिक मतों से हराकर रिकॉर्ड तोड़ विजय हासिल की। 

यदि हम उनके राजनैतिक भविष्य पर प्रकाश डालें तो यह आशा हैकि वह मंत्री मंडल में भी शामिल हो, इसके अलावा कोलारस क्षेत्र में विधायक बने महेन्द्र यादव को एक जाना-पहचाना नाम है वह सर्व समाज में अपनी पहचान रखते है। कोलारस क्षेत्र के हरेक व्यापारी हो या किसान या अन्य कोई व्यक्ति वह दिवंगत पूर्व विधायक रामसिंह यादव के पास जिस तरह जाकर अपनत्व का भाव अपनाता था आज वही गुण विधायक बने महेन्द्र यादव में भी है। यदि हम विकास कार्यों की बात करें तो कोलारस विधानसभा में एक सुव्यवस्थित बस स्टैण्ड, खेल परिसर, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलों को बढ़ावा देने के अनेकों कार्यों के साथ-साथ किसानों के लिए भी वह कार्य करने की मंशा रखते है।  

राजनैतिक रूप से यदि कोलारस विधायक महेन्द्र यादव की बात करें तो वह उन्होंने अपने दिवंगत पिता पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत एवं पूर्व विधायक रहे स्व.रामसिंह यादव के पदचिह्नों पर चलकर राजनीति को सेवा का माध्यम मानते है। यह संदेश उन्हें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया है जिनके द्वारा समय-समय पर विधायक महेन्द्र यादव को मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। वहीं जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अपने राजनैतिक गुण भी विधायक महेन्द्र यादव ने अपनी होनहार पुत्री श्रीमती नेहा अमित यादव को दिए जो आज वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्षीय दायित्व संभाल कर दूर-दूर के ग्रामीण अंचलों के विकास कार्यों को लेकर तत्पर है और वह भी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना मार्गदर्शक और पथ प्रदर्शक मानते हुए ग्रामीण क्षेेत्र के लोगों से जुड़कर वहां होने वाले अधूरे कार्यों को पूरा कर रही है। 

विधायक महेन्द्र यादव कोलारस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखता है यही कारण है कि यहां के व्यवसायी हो अथवा कृषक सभी से उनका मिलनसार व्यवहार लोगों में हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है और यही वजह रही कि कोलारस विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई विधायक के रूप में 50 हजार मतों से विजयी हुआ। इसके पूर्व महेन्द्र यादव के दिवंगत पिता स्व.रामसिंह यादव ने ही पूर्व विधायक रहे देवेन्द्र जैन (पत्ते वाले) को 25 हजार मतों से पराजित कर रिकॉर्ड बनाया था और इस रिकॉर्ड को उनके ही महेन्द्र यादव ने 50 हजार वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार बैजनाथ यादव को हराते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है।

No comments:

Post a Comment