Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, January 1, 2024

तिघरा-छर्च में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के जन्मदिवस पर बांटे गए 200 कंबल


शिवपुरी/पोहरी-
पोहरी अनुभाग के छर्च तिघरा में भाजपा मीडिया प्रभारी गिरीश भार्गव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आदिवासी बस्ती में पहुँच 200 कंबल वितरित किये। बता दे कि आज ही के दिन भाजपा मीडिया प्रभारी गिरीश भार्गव के पिता राधेश्याम भार्गव का जन्मदिवस था। जहां तिघरा गाव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बतौर मुख्यरुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी पहुचे। 

जहा सभी ग्रामवासियो द्वारा उपस्थित अतिथियों का माल्यर्पण कर स्वागत सत्कार किया गया। ततपश्चात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिवस को बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया। बही ग्रामीणों के बीच सिंधिया परिवार के द्वारा किये गए कार्यो का बखान किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी गिरीश भार्गव ने बताया कि वह प्रतिबर्ष गरीब बस्ती में पहुंच ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन मानते है। इस बर्ष भी कंबल  वितरित कर जन्मदिवस मनाया गया है। कंबल वितरण के दौरान भाजपा नेता बल्लू श्रीवास्तव,मनीष नामदेव,सोनू कोली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एव सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment