Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, April 2, 2024

मातृशक्ति द्वारा चेतन के स्वर स्मारिका का हुआ विमोचन


रिटायर्ड जज प्रांत संचालक अशोक कुमार पाण्डे रहे मुख् अतिथि, कहा पुस्तक में नारी सदैव पूज्यनीय

शिवपुरी-शहर के नक्षत्र मैरिज गार्डन परिसर में मातृशक्ति की विभाग संयोजिका डॉक्टर सुषमा पांडे व सहसंयोजिका श्रीती किरण अपपल एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा चेतन के स्वर स्मारिका पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज व वर्तमान में प्रांत संचालक अशोक कुमार पाण्डे रहे जिन्होंने स्मारिका विमोचन के दौरान कहा कि पुस्तक में बड़े ही सरल शब्दों में नारी पूज्यनीय बताई गई है और वह हमेशा रहेगी। इस स्मारिका के लेखन में 3 महीने का समय लगा जिसमें कई विद्वानों एवं विदुषी ने अपने लेख लिखे हैं। 

मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज वर्तमान में माननीय प्रांत संचालक अशोक कुमार पांडे ने कहा कि चेतन के स्वर स्मारिका में बताया गया है कि पूर्व काल में भी नारी को हमेशा हमारे यहां पूजनीय ही माना गया है और सबसे आगे लेकर चला गया है और उसके कई उदाहरण भी प्रस्तुत किए, बीच के समय में जिने लोगों ने भ्रांतियां फैलाई की नारी का अपमान हमारे यहां किया जाता है उसको उन्होंने बड़े सरल भाषा में बताया की नई सदैव पूजनीय है और रहेगी। अध्यक्षता कर रही बाल आयोग की मेंबर डॉक्टर निवेदिता ने नारी के शक्ति रूप स्वरूप और उसको किन-किन रूपों में उनकी स्थिति की जाती है और नारी के ही रूप है, को बताया।

इसके अलावा हमारे युवा पीढ़ी के बच्चे बैठे हो बेटियों जिन्होंने सामाजिक कार्य में साथ दिया है उनका सम्मान किया गया। मंच संचालन पिंकी गोस्वामी के द्वारा किया गया और आभार डॉक्टर सुषमा पांडे विभाग संयोजन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूरा हॉल भरा हुआ था जिसमें कई गणमान्य नागरिक विभिन्न समाजसेवी जन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment