---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 18, 2025

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने घोषित की नगर कार्यकारिणी, कै.माधवराव सिंधिया प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


होतम बघेल व रितिक गर्ग बने उपाध्यक्ष, बलवीर यादव बने महामंत्री

शिवपुरी। भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव से अनुमोदित नगर मंडल पुरानी शिवपुरी अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के द्वारा संगठन विस्तार करते हुए नगर मंडल पुरानी शिवपुरी की कार्यकारिणी घोषित की गई। इस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष से लेकर प्रचार मंत्री तक के पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दौरान नगर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही सभी नगर मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के द्वारा दो बत्ती चौराहा स्थित कै.श्रीमंत माधवराव सिंधिया प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजल अर्पित करते हुए नमन किया। इसके साथ ही सभी मंडल कार्यकारिणी स्थानीय सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे और यहां कै.राजमाता सिंधिया अम्मा महाराज, कै.माधवराव सिंधिया एवं कै.राजमाता माधवीराजे के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

घोषित कार्यकारिणी में नरेंद्र शर्मा, होतम सिंह बघेल, श्रीमती कल्पना सोनी, पंकज राठौर, रितिक गर्ग एवं रिंकेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री पद की जिम्मेदारी सुधीर प्रताप आर्य और बलवीर सिंह यादव को सौंपी गई है। वहीं मंत्री पद पर श्रीमती राजकुमारी परिहार, श्रीमती सावित्री जाटव, श्रीमती मुनि शर्मा, मोनू भार्गव, बीजेपी अभिषेक गुप्ता एवं अजीत रजक को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में हरिओम शर्मा और सह-कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुरभि अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली है। 

कार्यालय मंत्री सुरेन्द्र कुशवाह तथा सह-कार्यालय मंत्री धर्मेन्द्र त्यागी बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी उत्कर्ष भार्गव तथा सह-मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र रजक हैं। सोशल मीडिया प्रभारी की भूमिका जितेन्द्र नामदेव निभाएंगे, जबकि सह-प्रभारी ऋतिक खरें होंगे। आई.टी. सेल प्रभारी हर्ष जैन तथा सह-प्रभारी नरेन्द्र सोलंकी होंगे। प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी बृजेंद्र यादव को मिली है और सह-प्रचार मंत्री श्रीमती सलीम खान को नियुक्त किया गया है। भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल द्वारा घोषित इस कार्यकारिणी में अनुभव और संगठन निष्ठ अनुभवी व्यक्तियों को जगह मिलने से अवश्य ही संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

No comments: