---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, August 31, 2025

अवैध शराब को लेकर कंजर डेरा में आबकारी विभाग की दबिश, 8 प्रकरण बनाकर 6 आरोपी किए गिरफ्तार




शिवपुरी-
अवैध शराब कारोबार को लेकर जिला आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा रविवार को बड़ी कार्यवाही की गई है जहां कलेक्टर रविन्द्र चौधारी एवं आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में जिले के पिछोर प्रभारी उप निरीक्षक विनीत शर्मा के द्वारा पिछोर क्षेत्रांतर्गत आने वाले मायापुर में कंजर डेरा पर दबिश दी गई और मौके से 220 लीहर हाथ भट्टी कच्ची शराब सहित 3500 किग्रा लहान मौके पर नष्ट कराया गया और इस मामले में 8 प्रकरण बनारकर 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

बताना होगा कि लगातार अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग के द्वारा जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की जा रही है जिसमें कच्ची हाथ भट्टी सहित इस तरह की शराब निर्मित करने वाली सामग्री को भी मौके पर नष्ट किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता, ग्वालियर संदीप शर्मा द्वारा सतत् कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध शुभम दांगोड़े, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में रविवार को वृत्त पिछोर क्षेंत्रातर्गत विनीत कुमार शर्मा आबकारी उप निरीक्षक द्वारा ग्राम मायापुर कंजर डेरा में दबिश दी जाकर कुल 220 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 3500 कि.ग्रा. लहॉन (मौके पर नष्ट) जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 49-क के तहत छापामार कार्यवाहियों में कुल 08 प्रकरण पंजीबद्ध कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जप्त मदिरा एवं सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख है। आगामी दिनों में भी आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा मदिरा के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments: