शिवपुरी- समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा मनाए जा रहे संस्कृति सप्ताह के तहत गत दिवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 40 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी-अपनी टीम को विजयी बनाने के लिए अनुशासित खेल का परिचय दिया। यहां सभी खिलाडिय़ो का उत्साहवर्धन संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया।जानकारी देते हुए समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी अध्यक्ष एड. शैलेन्द्र समाधिया, सचिव पुनीत जैन व महिला संयोजिका श्रीमती रबजीत ओझा ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था के द्वारा मनाए जा रहे संस्कृति सप्ताह के तहत महिलाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संयोजिका रबजीत ओझा और कार्यक्रम का संचालन उत्कर्ष समाधिया और देव शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजिका संध्या शर्मा और सीमा गोयल के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को दो टीमों में बाँटा गया, यहां अलग-अलग डे्रसों में टीमों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें नीली टीम और पीली टीम के रूप में महिलाओं ने डे्रस पहनकर रोमांचक मुकाबले के बाद नीली टीम विजयी रही। यहां महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई और अपनी फुर्ती, खेल-भावना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि खेल के महत्व एवं टीम भावना को भी उजागर करता है।

No comments:
Post a Comment