---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, September 9, 2025

ग्राम गजोरा एवं लभेडा में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न


शिवपुरी/पिछोर
-नालसा जागृति एवं आगामी 13 सितंबर को नेशनल लोक अदालत के संबंध में आमजन को जागरूक किए जाने के संबंध में पिछोर अनुविभाग के ग्राम गजोरा एवं ग्राम लभेडा में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद सोनी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रंजना चतुर्वेदी के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पिछोर के मार्गदर्शन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास विश्वकर्मा अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड पिछोर के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। विकास विश्वकर्मा अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड पिछोर के द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के माध्यम से नालसा जागृति एवं लोक अदालत के अंतर्गत नेशनल लोक अदालत के लाभ, मुकदमा पूर्व विद्युत के प्रकरणों में छूट, एवं बैंक के प्रकरणों में ब्याज में छूट नियमानुसार दिया जाना व्यक्त किया। इसके साथ ही न्यायालय में लंबित आपसी विवाद लड़ाई झगड़ा प्रकरणों में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से नेशनल लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण करवाए जाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन विधिक कर्मचारी धर्मेंद्र राजोरिया द्वारा किया गया। शिविर में पैरालेगल वॉलिंटियर्स भानु प्रताप, ग्राम लभेड़ा के सरपंच का लड़का अंकुश लोधी उपस्थित रहे। जिसमें गजोरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 25 तथा लभेड़ा 40 लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या रही।

No comments: