---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, September 7, 2025

मां की पैतृक जमीन के लिए आरोपी द्वारा साले के साथ मिलकर पिता को शराब पिलाकर की कुल्हाड़ी से हत्या


थाना नरवर पुलिस द्वारा हत्या के मामले का 48 घंटे में खुलासा करते हुये दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिवपुरी- आज के इस भौतिकवादी युग में रिश्तों की सरेआम तिलांजलि दी जा रही है यही कारण है जिले के नरवर थाना क्षेत्र में मॉं की पैतृक जमीन देने से मना करने पर एक पुत्र ने अपने ही पिता की साले के साथ मिलकर पिता को जबरन शराब पिलाई और बाद में कुल्हाड़ी मारकर निर्शंस हत्या कर दी। घटना को लेकर नरवर थाना प्रभारी विनय यादव के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को समय रहते गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं एएसपी संजीव मुले के मार्गदर्शन एसडीओपी करैरा डॉ.आयुष जाखाड़ के नेतृत्व में थाना प्रभारी विनय यादव के द्वारा बीती 02.09.2025 को फरियादी घनसुन्दर पुत्र इमरतलाल कुशवाह उम्र 21 साल निवासी ग्राम पोहा वार्ड नं. 09 नरवर द्वारा थाना नरवर पर सूचना दी कि उसके पिता इमरतलाल पुत्र धनीराम कुशवाह उम्र 50 साल का शव गोलखांद दरगाह के पास सतनवाडा रोड पर मिला है। फरियादी द्वारा बताया गया कि उसके पिता दिनांक 01.09.2025 शाम को करीबन 03 बजे घर से बगेर बताये कहीं पर चले गये थे जिनकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी है। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना नरवर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 103 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। 

यहां एस.डी.ओ.पी. करैरा डॉ.आयुष जाखड़ के नेतृत्व मे थाना प्रभारी नरवर विनय यादव के साथ पुलिस टीम गठित कर की गई और मृतक के पुत्र घनसुन्दर कुशवाह से पूछताछ की गयी जिसमे में उसने अपने रिस्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस द्वारा गहनता से जांच करते हुये उक्त लोगों के विरूद्ध घटना मे संलिप्त होने के कोई साक्ष्य नही पाये गये। पुलिस द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, घटनास्थल के आस-पास व आने जाने वाले लोगों, रास्तों पर लगे सी.सी.टी.व्ही.कैमरो की रिकॉर्डिंग को खंगाला एवं आने-जाने वालों से पूछताछ की गयी जिसमे मृतक के पुत्र घनसुन्दर एवं साले अंकित कुशवाह पर संदेह हुआ। पुलिस द्वारा दोनो संदेहियों से पूछताछ की गयी जिसमे उन्होनें अपराध करना स्वीकार किया एवं बताया कि घनसुन्दर अपनी माता की पैतृक संपत्ति स्वयं लेना चाहता था जिसके लिये उसके पिता इमरतलाल द्वारा मना किया गया था। 

इसी बात पर से आरोपी पुत्र घनसुन्दर कुशवाह द्वारा अपने साले अंकित कुशवाह के साथ मिलकर पिता इमरतलाल की हत्या कर रास्ते से हटाने की साजिश रची, जिसके तहत आरोपी अंकित कुशवाह द्वारा सुनसान जगह पर मृतक इमरतलाल कुशवाह को शराब पिलाई एवं घनसुन्दर को बुलाकर नशे की हालत मे निर्मम हत्या कर दी। इस कार्यवाही में निरीक्षक विनय यादव थाना प्रभारी नरवर, उनि जूली तोमर, उनि लक्ष्मण सिंह कुशवाह, उप निरीक्षक अभिनव शर्मा, सउनि राधाकृष्ण बंजारा, प्र.आर. सुनील भार्गव, प्रधान आरक्षक हरि किशन यादव, प्रधान आरक्षक हरि शंकर यादव, आर.गौरव जाट, आर. रामवीर सिंह, आर.भोले सिंह, आर.सलमान खाँन, आरक्षक परमाल, आरक्षक अजय गुर्जर, म.आर.कीर्ती मौर्य, आर.चालक राजबहादुर की सराहनीय भूमिका रही।

No comments: