---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, February 26, 2026

12वी के गणित के प्रश्न पत्र में 18 रहे गैर हाजिर,2490 हुए शामिल


नकल पर नकेल जारी, उडऩदस्तों के हाथ खाली

शिवपुरी। 12वीं कक्षा के अति महत्वपूर्ण माने जाने वाले गणित विषय का प्रश्न पत्र बुधवार अंचल के 48 व शहर के 15 केंद्रों सहित 63 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुआ। जहां 18 परीक्षार्थी गणित की परीक्षा से गैर हाजिर रहे। हालांकि  2490 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए । जिले में नकल पर नकेल जारी है और गणित के प्रश्न पत्र में भी जिले भर में पहुंचे उडऩदस्तों के हाथ खाली ही रहे कोई नकलची किसी भी केंद्र पर नहीं मिला।जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव के उडऩदस्तों ने नरवर से लेकर खतौरा व इंदार तक के 17 केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया।  जिले में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर प्रेक्षकों की मौजूदगी में परीक्षा आयोजित हो रही है

सबसे ज्यादा 815 शिवपुरी तो बदरवास में सबसे कम 126 परीक्षार्थी हुए शामिल
जिला परीक्षा कक्ष प्रभारी राजा बाबू आर्य ने बताया कि जिले में बुधवार को हायर सेकेंडरी परीक्षा का गणित का प्रश्न पत्र आयोजित हुआ।जिले में 12वीं की परीक्षा के लिए बनाए गए 64 में से 63 केंद्रों पर आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा में कुल 2 हजार 508 परीक्षार्थी नामांकित थे जिसमें 2 हजार 490 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए वहीं सिर्फ 18 परीक्षार्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे।वही हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के गणित के प्रश्न पत्र में जिले के 63 केंद्रों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई जहां सभी परीक्षार्थियों की सख्त चेकिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

शहर में डीईओ, बदरबास में डीपीसी तो नरवर में राजाबाबू की दस्तक
लगातार जारी निरीक्षण के क्रम में बुधवार को 12वीं के गणित के प्रश्न पत्र में जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने शहर के  बाल शिक्षा निकेतन,सरस्वती विद्यापीठ,आईपीएस स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय क्र. 1 व पीएमश्री हाई स्कूल फिजिकल केंद्र का मुआयना किया वहीं डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने बदरवास के कन्या उमावि,मॉडल स्कूल,उमावि इंदार व   उमावि खतौरा में परीक्षा का जायजा लिया।जिला परीक्षा प्रभारी राजाबाबू आर्य ने पीएमश्री कन्या नरवर,सीएम राइज स्कूल नरवर व सीएम राइज स्कूल मगरौनी का निरीक्षण किया तो जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बैमटे ने शहर के शिवपुरी पब्लिक स्कूल,सरस्वती विद्यापीठ, बाल शिक्षा निकेतन,हैप्पीडेज व एमिनेंट पब्लिक स्कूल पर पहुंचकर परीक्षा का मुआयना किया लेकिन सभी केंद्रों पर परीक्षा विधिवत ढंग से संचालित मिली।

इनका कहना है
लगातार उडऩदस्तों की सक्रियता और केन्द्रों पर प्रवेश से पहले सघन सर्चिंग के परिणाम स्वरूप अब तक नकल पर पूरी तरह नकेल कसी हुई है यही कारण है कि जिले में किसी भी केंद्र पर कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।
विवेक श्रीवास्तव
जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी

No comments: