महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.एन.के.जैन के निर्देशन में आत्मनिर्भर भारत के रूप में किया प्रेरितशिवपुरी- स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय, शिवपुरी में 28 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक संचालित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग विभाग से अजय तिवारी एवं कैरियर मार्गदर्शन योजना के जिला संगठन डॉक्टर एस एस खंडेलवाल एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दे रही श्रीमती ज्योति शर्मा उपस्थित रहे।
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनु राय की उपस्थित रही। इस अवसर पर अजय तिवारी द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए कौशल आधारित प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। एवं उद्योग विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी छात्राओं को दी गई। जिला संगठन डॉक्टर खंडेलवाल द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया एवं इस प्रशिक्षण का सही उपयोगिता तभी होगी जब छात्राएं इसको अपने रोजगार के रूप में अपनाएंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं के कौशल विकास, व्यक्तित्व विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रेनू राय के द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त डॉक्टर पल्लवी सक्सेना के द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 45 छात्राओं को प्रमाण पत्र किए वितरित
प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षिका श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा छात्राओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत फेशियल, मेहंदी, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कटिंग, मेकअप, स्किन केयर आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कुल 45 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन के दौरान छात्राओं ने प्रशिक्षण अवधि के अनुभव साझा किए तैयार की गई फाइल एवं मॉडल का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों द्वारा सराहना की गई।

No comments:
Post a Comment