कप्तान शिवराज सिंह राजपूत के नेतृत्व में विद्युत विभाग को 3 विकेट से दी शिकस्तशिवपुरी-श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल स्टेडियम में आयोजित हो रहे शासकीय अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जिला अस्पताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। एक रोमांचक मुकाबले में जिला अस्पताल की टीम ने कप्तान शिवराज सिंह राजपूत के कुशल मार्गदर्शन में विद्युत विभाग को 3 विकेट से पराजित कर अपनी धाक जमा दी है।
मैदान पर दिखा राजपूत का नेतृत्व
कप्तान शिवराज सिंह राजपूत ने अपनी सटीक रणनीति के जरिए जिला अस्पताल का नाम खेल जगत में भी स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया। उनके सहकुशल मार्गदर्शन में टीम ने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हुए जीत का स्वाद चखा।

शांति शर्मा का शानदार सिक्स और टीम के प्रति ईमानदारी
मैच के दौरान शांति शर्मा ने अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए एक गगनचुंबी छक्का (सिक्स) जड़ा। इस महत्वपूर्ण शॉट के जरिए उन्होंने न केवल रन बटोरे, बल्कि अपने कप्तान के प्रति खेल भावना और ईमानदारी का परिचय देते हुए टीम को जीत के और करीब पहुँचाया। उनकी इस पारी ने कप्तान राजपूत के भरोसे को और मजबूत किया।

दीपेंद्र बने मैन ऑफ द मैच, देवेंद्र ने लपके शानदार कैच
मैच के असली हीरो दीपेंद्र रहे, जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम के 5 खिलाडयि़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाया और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। वहीं, कप्तान के सारथी कहे जाने वाले खिलाड़ी देवेंद्र ने मैदान पर मुस्तैदी दिखाते हुए 3 शानदार कैच लपके। साथ ही, मस्तराम ने एक बेहतरीन फिनिशर के रूप में टीम को जीत दिलाई।

डॉक्टरों की टीम का विजयी योगदान
इस जीत में टीम के साथी खिलाड़ी डॉ. योगेंद्र, डॉ. अतुल, डॉ. राम और डॉ. कोक सिंह जी ने भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया। पूरी टीम के एकजुट प्रदर्शन से जिला अस्पताल की टीम ने यह गौरवशाली जीत हासिल की है। इस जीत के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सभी ने विजेता टीम और कप्तान शिवराज सिंह राजपूत को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

No comments:
Post a Comment