शिवपुरी- अपराध करने की नीयत से घूम रहे एक आरोपी को थाना प्रभारी बैराढ़ सुरेश शर्मा के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया और उसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 01 जिन्दा राउंड एवं मोटर साईकिल को जप्त कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में बीती शनिवार की शाम को थाना बैराड़ पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंभीर वारदात करने की नियत से काले रंग की बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साईकिल से टोरिया रोड़ से बैराड़ तरफ आ रहा है जो अपने पास अबैध कट्टा लिये है, सूचना पर एक पुलिस टीम भेजकर टोरिया रोड़ इंडियन गैस ऐजेंसी के सामने वाहन चैकिंग लगाई गई चैकिंग के दौरान थोडी देर बाद एक व्यक्ति टोरिया तरफ से बैराड़ तरफ आता दिखा जिसे रोका भागने का प्रयास किया गया जिसे घेर कर पकङा जो आरोपी समीर पुत्र बल्लन खांन उम्र 24 साल निवासी कालामढ बैराड़ थाना बैराढ मिला, जिसकी जामा तलाशी ली गई तो पेंट की दाहिनीं कमर से एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसे था जिसे खोलकर देखा तो चेम्बर में एक जिन्दा राऊंड लगा था, आरोपी से कट्टा व कारतूस रखने का लायसेंस चाहा तो न होना बताया।
आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से मौके पर ही कट्टा व कारतूस को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बैराढ़ निरी. सुरेश शर्मा, सउनि तेज सिंह गौङ, आर. 150 अतर सिंह रावत, आर. 1157 देवेन्द्र राठौर, चालक आर. 72 मनीष परिहार की विशेष भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment