अबैध मादक पदार्थ स्मैक 28 ग्राम कीमती 5,60,000 रुपये के साथ किया आरोपी को गिरफ्तारशिवपुरी-पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी ड़ॉ आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एव उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है।
इस अभियान के क्रम में जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा कुमार मृधा पुत्र नरेश मृधा उम्र 20 साल नि.वार्ड 19 टीकुला थाना मोहना जिला ग्वालियर का सिल्लापुर चौराहे हाईवे पर बने प्रतिक्षालय में स्मैक लिये खडा है, कही जाने के लिए बाहन का इंतजार कर रहा है, उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान सिल्लापुर चौराहे हाईवे पर बने प्रतिक्षालय पर पहुचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा, जो कृष्णा कुमार मिर्धा पुत्र नरेश मिर्धा उम्र 20 साल नि.वार्ड 19 टीकुला थाना मोहना जिला ग्वालियर का होना बताया, उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने 7 पर उससे 28 ग्राम स्मैक पाउडर एवं एक इलैक्ट्रिक तोल कांटा मिला, आरोपी से स्मैक रखने का लाईसेंस चाहा तो नही होना बताया।
आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 101/ 26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपीगणो से स्मैक के स्त्रोत के संबध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी करैरा निरी.विनोद छावई, उनि राधेश्याम शिवहरे, सउनि चरन सिंह, प्रआर.मोहन बघेल, आर. हरेन्द्र सिंह, आर.सुरेन्द्र सिहं रावत, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर.चालक रामअवतार गुर्जर थाना करैरा शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment