---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 20, 2026

झांसी में आयोजित किसान मेले में रामसा एग्रो की धूम, उद्योग मंडल जिलाध्यक्ष संजय पहारिया सम्मानित



शिवपुरी।
बीती 14 से 16 फरवरी तक झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में रामसा एग्रो (रामराजा मल्टीस्टेट एग्रो कॉपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड) ने न केवल अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई, बल्कि इसके स्टॉल ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

कृषि मंत्री ने किया सम्मानित
बुंदेलखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट कृषि कार्यों और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रामसा एग्रो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं उद्योग मंडल शिवपुरी के जिलाध्यक्ष संजय पहारिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए.के. सिंह भी उपस्थित रहे।

स्टॉल पर दिखी आधुनिकता की झलक
मेले में रामसा एग्रो का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहाँ उन्नत तकनीक वाली कृषि मशीनरी, उच्च गुणवत्ता वाला मूंगफली बीज और शुद्ध मूंगफली तेल का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों एवं कृषि अधिकारियों ने उत्पादों की गुणवत्ता की जमकर सराहना की।

किसानों के प्रति प्रतिबद्धता
सम्मान प्राप्त करने के बाद संजय पहारिया ने कहा, यह सम्मान हमारी टीम के समर्पण और किसानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य उन्नत तकनीक और उच्च गुणवत्ता के माध्यम से किसानों को समृद्ध बनाना है।

No comments: