शिवपुरी- पुलिस थाना इन्दार के मर्ग क्र.05/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने अपने कथनों में मृतिका सोना उर्फ सोनम पत्नी धनपाल उर्फ मोहरसिंह जाटव उम्र 27 साल निवासी ग्राम इमलावदी चक थाना इन्दार को पति धनपाल उर्फ मोहरसिंह जाटव व ससुर मुलुआ उर्फ मूलचन्द जाटव द्वारा बार-बार परेशान व लडाई झगडा करने से तंग (दुष्प्रेरित) आकर बीती 15.01.2026 को जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करना बताया था जिस पर से थाना इन्दार पर आरोपीगण धनपाल उर्फ मोहरसिंह जाटव व मुलुआ उर्फ मूलचन्द जाटव के विरूद्ध अपराध धारा 108, 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्ग दर्शन में बीती 01.02.2026 को आरोपी धनपाल उर्फ मोहरसिंह जाटव पुत्र मुलुआ उर्फ मूलचन्द जाटव उम्र 27 साल निवासी ग्राम इमलावदी चक थाना इन्दार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था, शेष फरार आरोपी मुलुआ उर्फ मूलचन्द पुत्र खच्चू जाटव उम्र 50 साल निवासी ग्राम इमलावदी चक थाना इन्दार जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विवेक यादव, प्रआर.जितेन्द्र सिंह जाट, आर.नेपालसिंह भील, आर.नन्दकिशोर रजक, आर.भंगू भिलाला की सराहनीय भूमिका रही।
थाना फिजीकल द्वारा क्षेत्र में जुआ खेल रहे आरिपयों को पकड़ाशिवपुरी- पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में गत दिवस मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि सिटी प्लाजा शिवपुरी मे सावर्जनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर से सिटी प्लाजा शिवपुरी से आरोपीगणो संजय खटीक पुत्र धर्मेन्द्र खटीक उम्र 42 साल नि. संजय कालोनी शिवपुरी का होना बताया जिसके सामने फड से 400 रुपये एक 52 पत्तो की ताश गड्डी तथा दूसरे ने अपना नाम अनिल खटीक पुत्र बिष्णु खटीक उम्र 22 साल नि. दौलतसिंह होटल के पीछे शिवपुरी का होना बताया, जिसके सामने फड़ से 350 रुपये कुल नगदी 750 रुपये व एक ताश गड्डी 52 पत्तो की मिली आऱोपीगणो का जुर्म धारा 13 जुआ एक्ट का दंडनीय पाया जाने से समक्ष पंचान फरीद खांन व आर 233 सागर के समक्ष एक 52 पत्तों की ताश गड्डी व नगदी 750 रुपये जप्त किये गये वापसी पर प्रथक से अपराध पजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया। इस कार्यवाही में निरी.नम्रता भदौरिया, सउनि नारायण सिह, प्रआर उदल गुर्जर, आर सागर भारव्दाज, आर देवेन्द्र, आर नरेन्द्र राठौर शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment