शिवपुरी- ओझा समाज युवक मंडल मध्य प्रदेश (रजि.) संगठन द्वारा आगामी कार्यक्रमों जैसे नि:शुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन तथा होली मिलन समारोह को लेकर सफल बैठक का क्रियान्वयन किया गया।बैठक का शुभारंभ ईश्वर के श्री चरणों में पुष्पनर्पण से किया गया। बैठक में उपस्थित संगठनों के दायित्वान कार्यकर्ता, संरक्षक मंडल, वरिष्ठ समाज बंधुगण, सदस्य, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक की विषयवस्तु संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बबलेश राज ओझा द्वारा रखीं गई। जिन पर सभी समाजगणों ने क्रमश: आपने अपने विचार,सुझाव एक एक कर सभीं के समक्ष रखें। इस अवसर पर उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने गत् वर्ष की भांति इस वर्ष भी ओर भव्य रूप से नि:शुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन करने की बात कही। इस विषय को लेकर आगे बैठक भी रखने का विचार दिया गया। गत् वर्ष की सम्मेलन पत्रिका का निर्माण, प्रकाशन, से संबंधित विचार एवं होली मिलन समारोह आदि पर सभी ने अपने सुझाव एवं विचार विमर्श किए।
बैठक में संरक्षक मंडल से भगवत गुरु झा, बृजमोहन ओझा(रिटा.पी एच ई), रघुवीर ओझा, हरगोविंद ओझा (रिटा.आर्मी ),टिंकल जी झा, शिवकुमार जी झा ,आचार्य महेश जी ओझा , डॉ.पहलवान जी ओझा ,अनिल (अन्नू) जी झा , दीपक जी ओझा, शुभम जी ओझा , सदस्यगणों में से सोनू जी ओझा (सतर्कता मंत्री), गोविंद जी ओझा(सदस्य), रविंद्र जी ओझा (संगठन मंत्री ),गोलू जी ओझा (सदस्य) कृष्णकांत जी झा(विधिक सलाहकार) , मनोज जी ओझा (संगठन उपाध्यक्ष) , राज जी ओझा (प्र.अध्यक्ष) सहित कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक मंडल के सदस्य एडवोकेट मंगल सिंह जी ओझा द्वारा की गई। जिनके विचारों के साथ ही बैठक का समापन किया गया ।

No comments:
Post a Comment