सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने लिया मोके पर पहुँच कर जायजाशिवपुरी- अभी हाल ही में वे मौसम वारिश एवं ओला वृष्टि ने शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामो में भारी नुकसान पहुंचाया हैं। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशानुसार सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता एवं हरिओम राठौर ने ग्रामीण क्षेत्र टोगरा, लोहादेवी, मानपुर, तानपुर, पिपरसमां, लालगढ़, रायश्री, सतेरिया में जाकर नुकसान का जायजा लिया और ग्रामीण जनों को ढांढस बंधाया।
यहां सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में 70 से 80 प्रतिशत तक फसलों को नुकसान पंहुचा हैं, अचानक आई वारिश और ओले गिरने से जो फासले पक कर कटाई के लिए तैयार थी वो भी नष्ट हो गई हैं, इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया हैं। इस दौरान खराब फसल निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, गंगाराम रावत, लक्ष्मण रावत, मानपुर सरपंच, विकास रावत, सरपंच लोहादेवी, नायब तहसीलदार सहित अन्य कई जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन इस अवसर पर उपस्थित थे। सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने जिला प्रशासन से कहा है कि नुकसान का सही सही सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाये जिससे हमारा अन्नदाता के मन में निराशा का भाव नही आये।


No comments:
Post a Comment