---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 29, 2026

पिछोर ब्लॉक के 50 गाँवों में नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा


परिवार एजुकेशन सोसाइटी की मोबाइल मेडिकल क्लिनिक सेवा का शुभारंभ

शिवपुरी-  जिले के पिछोर विकासखंड में परिवार एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल क्लिनिक सेवा का शुभारंभ आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खोड़ (पिछोर) से किया गया। इस सेवा के माध्यम से पिछोर ब्लॉक के 50 दूरस्थ एवं जरूरतमंद आदिवासी गाँवों में नि:शुल्क प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श एवं दवा वितरण की सुविधा ग्रामीणों को उनके गाँव में ही उपलब्ध होगी। शुभारंभ अवसर पर शिवपुरी से विधायक श्री देवेंद्र जैन जी, पीएम जनमन प्रभारी  रोहित बडख़रिया जी, बीएमओ, सीएचओ डॉक्टर ,नर्सिंग स्टाफ स्थानीय स्वास्थ्य कर्मी, संस्था का स्टाफ एवं मोबाइल क्लिनिक टीम उपस्थित रहे। श्री देवेंद्र जैन जी ने मोबाइल क्लिनिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल क्लिनिक प्रतिदिन 4–5 गाँवों में जाकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों की स्वास्थ्य जाँच करेगी तथा नि:शुल्क दवाइयाँ एवं परामर्श प्रदान करेगी। गंभीर रोगियों को आवश्यकता अनुसार शिवपुरी, ग्वालियर, भोपाल, दिल्ली एम्स जैसे सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जाएगा तथा संस्था द्वारा उनके उपचार में सहयोग भी किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने इस पहल को जीवनरक्षक सेवा बताते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की।

No comments: