---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 29, 2026

एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि के समय थाना सुरवाया पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण


शिवपुरी-
रात्रि के समय पुलिस गस्त अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण व कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में बीती रात्रि एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा द्वारा थाना सुरवाया का औचक निरीक्षण किया। एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि गस्त को चैक करते हुये थाने का औचक निरीक्षण कर निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये। रात्रि दफ्तर ड्यूटी में प्रधान आरक्षक हर्ष झां उपस्थित मिला बुलाने पर थाना प्रभारी अरविंद छारी थाने पर आये, थाने की हवालात में कोई बन्दी नहीं पाया गया, थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर चेक किए और टीप अंकित की गयी, रात्रि गश्त में लगे बल को  सतर्कता से गश्त करने के निर्देश दिए गए, थाना परिसर का भ्रमण किया साफ सफाई का जायजा लिया, वारंट तामीली के लिये निर्देशित किया, अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों पर कार्यवाही के लिये बताया एवं थाने के 13 सिसीटीव्ही कैमरे चालू पाए गए।

No comments: