---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 11, 2026

शिवपुरी के अमनदीप मलिक ने न्यायिक सेवा में लहराया परचम


शिवपुरी।
शहर के राघवेंद्र नगर निवासी अमनदीप मलिक ने गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 57 प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अमनदीप के पिता जोगिंदर सिंह मलिक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) के पद पर कार्यरत हैं। अमनदीप मलिक की प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय (केवीएस), शिवपुरी से हुई। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, विशाखापट्टनम से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने न्यायिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और कड़ी मेहनत के दम पर पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। अमनदीप की इस सफलता से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments: