---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 27, 2026

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल संगठन के द्वारा निकाली गई श्रीराम नवमीं पर भव्य शोभायात्रा







युवतियों ने दिखाया अपना तलवार प्रदर्शन कर शौर्य और नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत

शिवपुरी- अपना आराध्य देव भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल संगठन के द्वारा चैत्र नवरात्रि के समापन अवसर के रूप में भव्य भगवान श्रीराम जन्म के रूप में रामनवमीं का पर्व नगर में आज बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया और भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें संत-समागम सहित युवतियों ने तलवार प्रदर्शन कर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया तो वहीं नव युवा भी अपने हाथों से करतब करते हुए नजर आए। इस दौरान नगर में अनेकों स्थानों पर भव्य श्रीराम नवमीं पर निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत करते हुए नजर आए। 

यहां युवक और युवतियों ने जहां अपने करतबों और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी तो वहीं बग्गी में सवार हुए श्रीराम राजा सरकार परिवार की भव्य नयनाभिराम झांकियां भी नगर में आकर्षण का केन्द्र रही। श्रीराम की आदमकद प्रतिमा और श्रीराम दरबार के रूप में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान की झांकी के दर्शन भी श्रद्धालुओं ने किए। इस दौरान युवतियों के द्वारा अपने प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन भी पूरे मार्ग में किया गया। इसके पूर्व नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का नगर में अनेकों स्थानों पर विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थों, जल, पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार आदि से स्वागत किया गया। 

इस शोभायात्रा में नव युवकों की जहां टोली रही तो वहीं डीजे की थाप पर विभिन्न प्रकार के चार पहिया वाहनों पर सवार होकर श्रीराम नवमीं यहां रथ में विराजमान श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री पुरूषोत्तमदास जी महाराज, सहित अन्य संत महतमा भी शोभायात्रा में शामिल हुए जिन्होंने अपना आर्शीवाद प्रदान किया। इसके अलावा इस शोभायात्रा के सफल आयोजन में विहिप जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, विभाग मंत्री नरेश ओझा, विनोदपुरी गोस्वामी, उपेन्द्र यादव, संदीप सिंह चौहान, मुकेश यादव, विहिप नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनी सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे जिन्होंने जगह-जगह श्रीराम नवमीं शोभायात्रा का अनेकों प्रकार से स्वागत सत्कार कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने किया स्वागत

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में निकाली भव्य श्रीराम नवमीं की इस शोभायात्रा का पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के द्वारा अपने सभी मंडल कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अस्पताल मार्ग पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया गया। इसके अलावा पुरानी शिवपुरी मार्ग पर सर्वाकल रोग के चिकित्सक भरत अग्रवाल, लव अग्रवाल परिवार के द्वारा पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया गया। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान के द्वारा भी यात्रा में शामिल होकर पूरे समय जगह-जगह स्वागत सत्कार में शामिल हुए सभी नगरवासियों को इस भव्य आयोजन से जोड़ा। कोर्ट रोड़ पर शिवपुरी विकास मंच एवं श्रीगणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक अध्यक्ष तेजमल सांखला व पूरी टीम के द्वारा भी पुष्पवर्षा करते हुए जल वितरण करते हुए शोभायात्रा की आगवानी की गई और भगवान श्रीराम दरबार पर पहुंचकर पूजा करते हुए आर्शीवाद प्राप्त किया।

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ता भगवा रंग में रंगे हुए नजर आए

अयोध्या में विराजित भगवान श्रीराम की तर्ज पर नगर में भी भव्य रामनवमीं के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ता भगवा रंग में रंगे हुए नजर आए। यहां सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग में व्यवस्थाऐं देखी और डीजे, ढोल, ताशो सहित नगर में होने वाले स्वागत समारोह के प्रति आभार भी जताया साथ ही सभी युवाओं के साथ मिलकर भगवान श्रीराम से ओतप्रोत संगीत की सुमधुर लहरों के बीच शोभायात्रा नगर में आकर्षण का केन्द्र रही।

श्रीराधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा

नगर के झांसी रोड़ स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से इस भव्य रामनवमीं पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की शुरूआत हुई। इसके बाद यह शोभायात्रा नगर कालीमाता मंदिर से होकर, पुरानी शिवपुरी से होते हुए गुरूद्वारा मार्ग से होकर राजेश्वरी रोड़ से अग्रसन चौक से होकर अस्पताल चौराहे से होते हुए माधवचौक पर पहुंची जहां इस शोभायात्रा को विराम दिया गया और विशाल आरती हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं के द्वारा तोरण द्वार लगाकर मंच-स्टेज बनाकर पुष्प वर्षा करते हुए शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसके अलावा नगर में अनेकों स्थानों पर विभिन्न पेय पदार्थों व पेयजल के माध्यम से भी सेवा कार्य किया गया।

No comments: