आज मनाया जाएगा ओशो सन्यास महोत्सवशिवपुरी। ओशो ध्यान साधना शिविर में 226ओशो प्रेमी, स्वामी, मां, ओशो की देशना, नृत्य, ध्यान, साधना के ध्यान में सुबह 6.30से रात 8.30तक एवं रात जोरबा पार्टी मे 9 से 10.30 बजे तक आनंद ही आनंद में डूबे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 31वां ओशो ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ विगत दिवस 28 मार्च को अपरान्ह 4 बजे हुआ। जिसमें आज मंगलवार 30 मार्च को शिविर में सन्यास महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें नए सन्यासियों को जोड़ा जाएगा।
इसके साथ ही शिविर 31 मार्च तक स्थानीय रातौर रोड पर स्थित शिव रिसोर्ट में ओशो की देशना के अनुसार मधुवन ओशो आश्रम चाँपा छत्तीसगढ के विश्व विख्यात ओशो शिविर संचालक आनंद एकांत के संचालन में देशभर के 226ओशो प्रेमी नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन ( आडियो, वीडियो) सुनकर विभिन्न ध्यान के विधियां को करके आनंद ही आनंद डूब रहे हैं। ओशो परिवार द्वारा आयोजित उपरोक्त ओशो ध्यान, साधना शिविर के प्रमुख सहयोगी राजकुमार बिंदल (स्वामी देवबंधु), प्रमुख प्रबंधक गोपालजी स्वर संगम (स्वामी निखिल आनंद), मीडिया प्रभारी डा. भूपेन्द्र विकल (स्वामी कृष्ण आनंद) ने जारी प्रेस रिलीज के अनुसार आवासीय शिविर में शिवपुरी जिले के ओशो प्रेमियों के अलावा संपूर्ण मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, माहराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के 226 ओशो प्रेमी सुबह 6बजे से रात्रि 8:30 बजे तक ओशो की देशना के अनुसार विभिन्न ध्यान सत्रों में नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन (आडियो, वीडियो) के माध्यम से सुनकर लीन हो रहे हैं, रात्रि 9 बजे से 10.30बजे तक जोरबा पार्टी आयोजित की जा रही है, इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम ओशो प्रेमियों द्वारा आयोजित किये जा रहे है। 31 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे ओशो सन्यास महोत्सव के उपरांत शिविर का समापन होगा।



No comments:
Post a Comment