जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत पश्चात शहर में अनेकों स्थानों पर करेंगें मेल-मुलाकातशिवपुरी- मप्र शासन के पूर्व मंत्री और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया अपने एक दिवसीय प्रवास पर 02 अप्रैल को जिला मुख्यालय शिवपुरी आ रहे है। इस दौरान वह गुना वायपास स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचेंगें जहां सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा पूर्व मंत्री राहुल भैया की जोरदार आगवानी कर आतिशी स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात राहुल भैया दिन भर मेल-मुलाकात के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगें।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मप्र शासन के पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का आगमन होगा 02 अप्रैल को होगा, जिसमें वह दोप.12 बजे जिला कंाग्रेस कार्यालय पहुंचेंगें और यहां स्वागत कार्यक्रम पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रवाना होगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया 2 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे शिवपुरी-श्योपुर रोड स्थित (वेयर हाउस) पर किशन सिंह तोमर और आफाक खान द्वारा स्वागत, 11.00 बजे शिवपुरी-श्योपुर रोड स्थित (वेयर हाउस) पर विधायक कैलाश कुशवाहा द्वारा स्वागत, 12.30 बजे पोहरी रोड, नायरा पेट्रोल पंप के पास श्रीमती प्रियंका शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष) द्वारा स्वागत, 12.50 बजे गुना बायपास पर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा कार्यक्रम, 01.10 बजे तात्याटोपे रोड पर वीर तात्याटोपे की मूर्ति पर माल्यार्पण राजकुमार शाक्य, लक्षेंद्र शर्मा द्वारा स्वागत, 01.30 बजे आर्य समाज रोड (कल्पना एक्स-रे के सामने) प्रकाश जैन के यहाँ कार्यक्रम, 01.50 बजे गांधी कॉलोनी शिवपुरी में हाजी वासिद अली एवं 02.00 बजे गांधी कॉलोनी शिवपुरी में शिवप्रताप सिंह के यहाँ स्वागत कार्यक्रम रहेगा, 02.10 बजे गांधी कॉलोनी शिवपुरी में अजीत भदौरिया के यहाँ स्वागत होगा साथ ही 02.20 बजे ग्वालियर बायपास स्थित होटल मातोश्री में राजेन्द्र गुर्जर (राजू गुर्जर) (ब्लॉक अध्यक्ष) और जिनेश जैन द्वारा स्वागत किया जाएगा, सायं 04.00 बजे नवग्रह मंदिर के सामने अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण मुन्नालाल सुमन, दयालु जाटव द्वारा, 04.20 बजे ए.बी. रोड स्थित गांधी सेवा आश्रम का दौरा नलिन पंडित द्वारा (नगर अध्यक्ष), 04.30 बजे झाँसी तिराहा पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण साहबसिंह कुशवाह (नगर अध्यक्ष) द्वारा स्वागत एवं 04.50 बजे आदर्श नगर में गणेश गौतम (पूर्व बिधायक) के यहाँ कार्यक्रम रहेगा जबकि 05.20 बजे झाँसी रोड पर विजय सिंह चौहान (पूर्व जिला अध्यक्ष) के यहाँ स्वागत कार्यक्रम रहेगा। समस्त कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल भैया के शिवपुरी आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करे।

No comments:
Post a Comment