मंदिरों पर सुंदरकाण्ड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ सहित भजन संध्या कार्यक्रम का भी होगा आयोजनशिवपुरी- माता अंजनी के लाल श्रीहनुमान जी महाराज की जन्म जयंती आज नगर में बड़े हर्षोंउल्लास के साथ मनाई जाएगी। जगह-जगह हनुमान मंदिरों पर जय हनुमान ज्ञान गुण सागर के इन दोहों के साथ नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर श्रीहनुमान जन्मोत्सव को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की गई है। आज 02 अप्रैल गुरूवार को हनुमान जयंती होने के चलते विशेष रूप से विभिन्न अनुष्ठान इस दिन संपन्न किए जाऐंगें जिसमें मंदिर प्रांगणों में भजन, कीर्तन, भण्डारे, छप्पन भोग के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ व हनुमान चालीस पाठ भी श्रद्धालुओं के द्वारा किया जाएगा व हनुमान स्तुति की जाएगी।
इन हनुमान मंदिरों पर होंगें विभिन्न आयोजन
शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों जिसमें एबी रोड़ स्थित श्रीमंशापूर्ण हनुमान मंदिर, श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर, श्री बड़े हनुमान मंदिर तुलसी आश्रम, माधवचौक स्थित श्रीहनुमान मंदिर, लुधावली स्थित श्रीपाताली हनुमान मंदिर, एबी रोड़ स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर, झांसी रोड़ स्थित श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर, छत्री रोड़ स्थित श्रीचिंताहरण हनुमान मंदिर, झांसी रोड़ स्थित श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर आदि सहित समस्त हनुमान मंदिरों पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं भण्डारे का आयोजन किया गया है।
श्रीचिंताहरण मंदिर पर भजन संध्या एवं सुंदरकाण्ड पाठ आज
श्री हनुमान जयंती के अवसर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री चिंता हरण हनुमान मंदिर पर 21वां विशाल भण्डारा एवं भजन संध्या कार्यक्रम 2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सायं 4 बजे से 7 बजे तक राम भक्त परिवार द्वारा सुंदरकांड पाठ के साथ किया जाएगा तत्पश्चात सायं 7 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम है जिसमें टी-सीरीज की भजन गायिका मुस्कान राज कानपुर, राजेश काका मथुरा, राहुल पाराशर आगरा द्वारा अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से श्रोतागणों को भक्ति रस का रसपान कराएंगे। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है तथा भगवान शंकर एवं हनुमान जी महाराज की आकर्षक झांकियां भी लगाई जा रही है। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जो प्रात: काल 5 बजे से कार्यक्रम के अंत तक निर्वाद रूप से जारी रहेगा। कार्यक्रम आयोजक मंडल चिंताहरण सरकार पर आयोजित इस भजन संध्या के आयोजक समाजसेवी भगवती प्रसाद अग्रवाल, चिंताहरण मंदिर पुजारी बंटी महाराज, विष्णु बिंदल, विष्णु अग्रवाल कोट वाले, रामजी लाल बंसल, गोविन्द शर्मा बाबूजी, कृष्णगोपाल गुप्ता, लक्की माहेश्वरी, रामू बिन्दल, भरत गोयल, एड.आयुष अग्रवाल, अनवेश सोनी, गोपालदास सिंघल एवं राजा आदि सहित ने समस्त श्रद्धालुओं से प्रसाद एवं दर्शन लाभ लेने की अपील की है।
पिछोर में टेकरी हनुमान जयंती पर सजेगा फूल बंगला, लगेंगे छप्पन भोग, होगी भजन संध्या
पिछोर में स्थित टेकरी सरकार समिति के संचालक वीरेंद्र पाठक ने बताया कि हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर टेकरी सरकार के मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां कई दिनों पूर्व से की जा रही हैं। मंदिर को आधुनिक प्रकाश पुंज से जगमग किया जावेगा। संध्या आरती के समय आकाश में आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा। आकर्षक फूल बंगला में श्री टेकरी सरकार के सुंदर दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। भगवान को छप्पन भोग लगाया जावेगा। रात्रि कालीन बेला में राजस्थान के संगीत कलाकारों के भजनों से ओत प्रोत श्रद्धालु भजन संध्या का भी आनंद ले सकेंगे।





No comments:
Post a Comment