---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 1, 2026

छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब 09 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी क्लब बनी विजेता





उपविजेता नर्मदापुरम के साथ तृतीय हार्ड लाईन पर रही मुरैना रही, विजेता-उपविजेता टीम हुई पुरूस्कृत

शिवपुरी-हॉकी के खेल को बढ़ावा देते हुए आयोजन समिति के रूप में छत्रपति साहूजी महाराज के द्वारा पूरे टूर्नामेंट श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप के सभी मैचों में विजय  फहराते हुए फाइनल तक पहुंचे और फाइनल मुकाबले में भी नर्मदापुरम के साथ हुए खिताबी मुकाबले में छत्रपति साहूजी महाराज टीम विजय रही जबकि उपविजेता टीम नर्मदापुरम और तृतीय पोजीशन के लिए हार्ड लाइन मैच में खेलो एमपी शिवपुरी व मुरैना के मध्य खेला गया जिसमें मुरैना ने 2-1 से जीत लिया और तृतीय स्थान हासिल किया। 

इस अवसर पर फाइनल विजेता और उपविजेता सहित श्रेष्ठ खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता के आयोजक व संयोजक राहुल नरवरिया सहित पुरूस्कार वितरण के अतिथिगणों मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, समाजसेवी राहुल रामजी व्यास, भैया-भैया परिवार के संचालक देवेन्द्र शर्मा लल्लू भैया, अंकुर सिंगल, भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के नवागत अध्यक्ष गणेश धाकड़, सचिव टिंकू सिंगल, समाजसेविका मणिका शर्मा, दिलशाद खान, राजू सेंगर आदि के द्वारा प्रतियोगिता में अंपायरिंग करने वाले धीरेन्द्र चौबे, दीपक बाथम, मौर्य कस्बय, उबेर आदिल, आदर्श सिंह, इशांक चौरसिया, राधिका शिवहरे व टूर्नामेंट ऑब्जर्वर देवेन्द्र बाथम रहे जिनका समिति के द्वारा अनुकरणीय सेवाऐं प्रदान करने पर स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। 

इस अवसर पर खेलो एमपी कोच शैलेंद्र बुंदेला रहे जिनका सभी सम्मान किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आयोजन समिति छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब और नर्मदापुरम के बीच खेला गया जिसमें अंकित के एक गोल से यह मैच आयोजन समिति ने अपने नाम किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के द्वारा विजेता टीम को 15 हजार रूपये नगद एवं ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 5 हजार रूपये एवं ट्रॉफी सहित तृतीय स्थान की टीम व श्रेष्ठ खिलाडिय़ों को भी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन खेल विभाग के यूथ कॉर्डिनेटर कमल सिंह बाथम के द्वारा जबकि आभार छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब 09 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजक व संयोजक राहुल नरवरिया के द्वारा समिति के नरेंद्र गोयल, राहुल फाइटर, कारण, आर्यन, प्रभांशु, अश्विन, तरुण, मोहित के साथ इस सफल आयोजन पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हॉकी खेल के खेलप्रेमी सहित नगरवासी मौजूद रहे जिन्होंने रोमांच से भरे पूरे हॉकी मैचों का आनंद लिया और हॉकी खिलाडिय़ो का उत्साहवर्धन किया।

No comments: