शिवपुरी-म.प्र. वेअरहाउसिंग एण्ड लाजिस्टिक्स कार्पो. शिवपुरी परिसर में आज दिनांक 31.03.2026 को जिले के गोदाम संचालकों को उपार्जन वर्ष 2026-27 में गोदामों में भंडारित होने वाले गेहॅू, चना, मसूर इत्यादि का वैज्ञानिक भंडारण, रख-रखाव, कीट नियत्रंण एवं भा.खा.नि. द्वारा लागू एस.ओ.पी. के बारे में जानकारी देने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपरोक्त एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक, म.प. वेअरहाउसिंग एण्ड लाजिस्टिक्स कार्पो. ग्वालियर मनीष वर्मा द्वारा शासन की उपार्जन पॉलिसी, जे.व्ही.एस. पॉलिसी एवं भण्डारण के ऊपर जानकारी दी गईं। क्षेत्रीय कार्यालय से पधारें एकाउण्ट आफीसर आर.के. राय द्वारा गोदामों का बीमा बिलिंग एवं जे.व्ही.एस. अनुबंध व उत्तरदायित्व के ऊपर विस्थिरित जानकारी दी। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम अजय शर्मा द्वारा उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता पर ध्यान देने हेतु सभी को निर्देश दिये। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी जे.व्ही.एस. संचालक व शाखा प्रबंधक, म.प्र. वेअरहाउसिंग एण्ड लाजिस्टिक्स कार्पो. उपस्थित हुऐ। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन जिला प्रबंधक, म. प्र.वेअरहाउसिंग एण्ड लाजिस्टिक्स कार्पो. डी.एस.कुशवाह द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment